फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The death of the farmer who came to get the bond

बैनामा कराने आए किसान की मौत

Sat, 07 Aug 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The death of the farmer who came to get the bond
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। सिसाही गांव का एक किसान तहसील में बैनामा कराने आया। गाड़ी में बैठ कर रुपये गिनते समय उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति को अचेत देख पत्नी सन्न रह गई। परिजन तुरंत सीएचसी रसूलाबाद ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रसूलाबाद के सिसाही निवासी बड़े अली (37) परिजनों के साथ बैनामा कराने शुक्रवार को तहसील आए। पत्नी परिजनों के साथ एक वकील के बस्ते पर स्टांप खरीद कर लिखापढ़ी कराने लगी। औपचारिकता पूरी करने के बाद पत्नी फिरोजन पति को लेने गाड़ी के पास पहुंची। वहां पति को अचेत देख वह सन्न रह गई। वह उसे रुपये गिनते हुए छोड़ गई थी, जो गाड़ी में बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन

उसने अन्य परिजनों को जानकारी दी तो वे लोग किसान को रसूलाबाद सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अफसर अली ने बताया कि 2017 में रसूलाबाद निवासी मोहम्मद नासिर से एक लाख रुपये उधार लेकर अपनी एक बीघा जमीन का शर्ती बैनामा कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये जुटाने के बाद मृतक ने नासिर से संपर्क किया और जमीन अपने नाम कराने के लिए शुक्रवार को तहसील पहुंचा। वहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिससे पत्नी फिरोजन, बहन साजिरा बेगम, बेटों हुसैन व मोहसिन का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि परिजन शव को घर ले गए हैं। मामले में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed