फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The dead man's body was found hanging on the tree

युवक का शव पेड़ पर फांसी पर लटका मिला

Fri, 25 Sep 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
The dead man's body was found hanging on the tree
चौबेपुर (बिल्हौर)। थाना क्षेत्र के जोरावरपुर गांव में गुरुवार सुबह युवक का शव संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ पर लटका मिला। मृतक के पिता ने युवक के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जोरावरपुर गांव निवासी रोहित कश्यप (30) पुत्र राम बहादुर क्षेत्र स्थित एक निजी दुग्ध कंपनी में कार्य करता था। दो वर्ष पहले ही उसकी शादी शिवली, कानपुर देहात में हुई थी और एक चार माह का बच्चा है। परिजनों ने बताया कि घरेलू मामलों को लेकर रोहित की पत्नी का बुधवार को घर के अन्य सदस्यों से कुछ विवाद हुआ था। जिसकी जानकारी उसने अपने मायके में भी दी थी जिस कारण रोहित के ससुरालीजन भी बातचीत तकने आए थे। गुरुवार सुबह 5 बजे रोहित ससुरालीजनों को छोड़ने के लिए घर से बाहर निकला था।
विज्ञापन

इसके कुछ ही समय बाद उसका शव गांव से करीब एक किमी दूर जंगल में बबूल के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता रामबहादुर ने बेटे की हत्या किये जाने की आशंका जता ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा। थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed