फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The dead body of the young man was found hanging, father said there was no dispute, murder has happened

Etawah: युवक का शव फंदे पर लटका मिला, पिता बोले- किसी नहीं था विवाद, हत्या हुई है, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 04 Aug 2023 04:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Aug 2023 04:06 PM IST
सार

Etawah Crime: शिवनंद का शव टीनशेड में झूलता दिखाई दिया, जिस पर ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
The dead body of the young man was found hanging, father said there was no dispute, murder has happened
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेतों में पड़े टीनशेड में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे  पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। निवाड़ीकला कस्बे के मुख्य बाजार के पीछे स्थित लाब से करीब 100 मीटर दूरी पर रामनाथ पाल का खेत है। खेत पर वह थोड़ी सी जगह में टीनशेड और हैंडपंप लगाए है।

विज्ञापन

सुबह जब ग्रामीण वहां से गुजरे, तो संतकुमार सैनी के के पुत्र शिवनंद का शव टीनशेड में झूलता दिखाई दिया। शव कस्बे के ही युवक का होने पर ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार, बकेवर थाना प्रभारी रणबहादुर सिंह और सीओ विवेक जावला ने जांच पड़ताल की और शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

वहीं फोरेंसिक टीम ने हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं को देखते हुए आवश्यक जानकारी हासिल की। युवक के पिता संतकुमार ने बताया कि उनके चार बेटे है और यह दूसरे नंबर का था। घर में कोई विवाद नहीं था। इन दिनों वह धान की रोपाई के काम कर रहा था। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है, उनका बेटा फांसी नहीं लगा सकता। उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed