फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The dead body of the missing girl was found on the railway track in mahoba

Mahoba: लापता युवती का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मामा के घर रहती थी मृतका, परिजन बोले- कोई विवाद नहीं था, फिर...

Wed, 01 Feb 2023 05:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 01 Feb 2023 05:06 PM IST
सार

महोबकंठ थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका अपनी मां की मौत के बाद से मामा के यहां रहती थी।

विज्ञापन
The dead body of the missing girl was found on the railway track in mahoba
ट्रेन से कटकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में महोबकंठ थाना क्षेत्र के घटेरा गांव में मामा के यहां रह रही युवती का शव झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर  मिला। वह 30 जनवरी शाम चार बजे से घर से लापता थी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। थाना अजनर के सगुनियामाफ निवासी प्रीति (22) की मां का बचपन में निधन हो गया था।

विज्ञापन

तब से प्रीति अपने मामा घटेरा निवासी देवेंद्र सिंह के यहां रह रही थी। गांव में आठवीं तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। परिजन उसकी शादी के लिए वर ढूंढ़ रहे थे। सोमवार की शाम चार बजे प्रीति परिजनों को कुछ बताए बिना घर से निकल गई।
विज्ञापन

देर शाम तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों ने गांव और रिश्तेदारी में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तब देवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार की सुबह सात बजे ग्रामीणों ने गांव से बाहर से निकली रेल लाइन पर प्रीति का ट्रेन से कटा शव देख पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की शिनाख्त देवेंद्र ने अपनी भांजी प्रीति के रूप में की। मामा ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। भांजी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष उपेंद्रनाथ राय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed