फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The dead body of an elderly woman was found in the field, the mother of the former head had gone missing three days ago.

खेत में मिला बुजुर्ग महिला का शव, तीन दिन पूर्व लापता हो गई थीं पूर्व प्रधान की मां

Sat, 01 Jan 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The dead body of an elderly woman was found in the field, the mother of the former head had gone missing three days ago.
महिला का शव मिलने के बाद घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर। डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ गांव से तीन दिन पहले लापता हुईं पूर्व प्रधान की मां का शव शुक्रवार को खेत में मिला। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नंदपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान रामकेश की मां फूलकली (76) 28 दिसंबर को खेत गई थीं। इसके बाद से वह लापता हो गईं। परिजनों ने खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। वहीं शुक्रवार को दोपहर बाद खेत गए किसानों ने वृद्धा का शव बलहरामऊ में नत्थू के लाही के खेत में पड़ा देखा। जानकारी पर गांव के लोग जुट गए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां पुत्रवधू सरोजनी व पौत्र मयंक, पौत्री मेनका, पुत्री जनकदुलारी, रामजानकी, शिव कांति व सोनू बिलखने लगे। पूर्व प्रधान रामकेश ने बताया कि मां मनोरोगी थीं और उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को वह खेतों की ओर गईं थीं। आशंका है कि सर्दी लगने से वह खेत में बेहोश हो गईं और उनकी मौत हो गई। डेरापुर थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया है। इसके बाद परिजन शव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed