{"_id":"60a2c7ff8ebc3e6dc26f8f84","slug":"the-dead-body-of-a-woman-found-in-the-field-pukhranya-news-knp628980670","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला युवती का शव
विज्ञापन
बरौर। फर्जाबाद गांव के बाहर सोमवार की सुबह एक युवती का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे एएसपी ने जांच पड़ताल की। युवती के गले में किसी चीज से कसे जाने और चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। जांच के लिए मौके पर डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। युवती की शिनाख्त उसके पिता ने की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फर्जाबाद गांव के नरेंद्र के खेत में सोमवार को एक युवती का शव पड़ा मिला। खेत में पानी लगाने गए सत्यनारायन ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के गंगाराम ने शव की शिनाख्त अपनी पुत्री प्रीती देवी (19) के रूप में की। गंगाराम ने बताया कि पुत्री की शादी थाना क्षेत्र के ही हैदरापुर गांव में अरविंद के साथ तय हो गई थी।
सोमवार की सुबह वह घर से शौच के लिए निकली थी। जब गांव में शोर मचा कि खेत में किसी युवती का शव पड़ा है तब जाकर देखा तो वह शव बेटी प्रीति का था। वहीं सत्यनरायन ने बताया कि जब वह खेत में पानी देखने गया तो शव पड़ा दिखाई दिया। जिसकी जानकारी उसने गांव में लोगों को दी।
विज्ञापन
सूचना पर एसएसपी घनश्याम चौरसिया और थाना प्रभारी श्रीकेश भारती ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतका के गले में किसी चीज से कसाव तथा चेहरे पर चोट के निशान मिले है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पिता ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।