फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The daughter-in-law left with the desire of having a child...

Kanpur News: संतान की चाहत लिए विदा हो गई बहू...

Fri, 28 Nov 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 28 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The daughter-in-law left with the desire of having a child...
पुखरायां। नगर के गायत्री नगर निवासी अजय यादव की पत्नी आरती (30) को बुधवार इटावा के साम्हो और भरथना स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से टीटीई ने फेंक दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे शव घर पर आने पर चीत्कार मच गई। ससुर ने बताया कि बहू के कोई संतान नहीं थी और उसी के इलाज के लिए दिल्ली जा रही थी। तभी यह घटना हो गई।
विज्ञापन

मूलरूप से बरौर थाना के महोलिया निवासी अजय यादव भारतीय नौसेना में चेन्नई में तैनात हैं। सूचना मिलते ही वह वहां से चल दिए थे। गुरुवार शाम को घर आ गए। इसके बाद शव को गांव ले जाकर दुर्वासा आश्रम के निकट सेंगुर नदी के घाट में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आरती के ससुर भगवान सिंह उर्फ हसनू ने बताया कि वह किसानी करते हैं। उनका एक ही बेटा अजय है। उसकी शादी 2020 में नौबस्ता कानपुर निवासी आरती से हुई थी। पांच वर्ष बीतने के बाद भी बहू के कोई संतान नहीं हुई थी। बहू दिल्ली में किसी चिकित्सक से इलाज करवाने जाती थी। वह कुछ समय से अपने मायने नौबस्ता में ही थी। इस बार उससे कैसे चूक हो गई जो पटना से आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन बैठ गई। इटावा क्षेत्र में ट्रेन में टीटीई ने टिकट को लेकर उसे परेशान किया और वह कूद गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जब जानकारी मिली तो सभी लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां टीटीई के खिलाफ शिकायत की है। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पुखरायां आए। बेटे के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सास सरोज सहित परिजन रोते बिलखते रहे। आरती के पति अजय यादव ने बताया कि जो जानकारी दी गई उसे सिर्फ उतना ही पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed