{"_id":"682f8033fa62ad403b099680","slug":"the-cunning-doctor-is-two-steps-ahead-of-the-police-making-voice-calls-on-instagram-via-wifi-kanpur-news-c-12-knp1001-1122435-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शातिर डॉक्टर पुलिस से दो कदम आगे, वाईफाई से करती इंस्टाग्राम पर वॉयस कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शातिर डॉक्टर पुलिस से दो कदम आगे, वाईफाई से करती इंस्टाग्राम पर वॉयस कॉल
विज्ञापन
कानपुर। शातिर डॉक्टर अनुष्का तिवारी पुलिस से दो कदम आगे चल रही है। डॉक्टर होटल के वाई-फाई कनेक्शन से इंस्टाग्राम से वॉयस कॉल कर रही है। कानपुर से निकलने के बाद करीब आठ दिन हो गए हैं, लेकिन डॉक्टर ने अभी तक किसी सिम का प्रयोग नहीं किया है। पुलिस हरियाणा और वाराणसी में मिली लोकेशन पर दबिश दे रही है, लेकिन अभी डाॅक्टर पकड़ से दूर है।
बीडीएस की डिग्री लेकर अप्रशिक्षित युवकों के साथ डॉक्टर अनुष्का हेयर ट्रांसप्लांट करती थी। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद दो अभियंताओं की मौत हो गई थी। इनमें से पनकी निवासी इंजीनियर विनीत दुबे के परिजनों ने अनुष्का के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद डॉक्टर केशवपुरम स्थित इंपायर क्लीनिक छोड़कर भाग गई है। डॉक्टर का मायका हरियाणा के रोहतक में है। पुलिस को उसके रोहतक में होने की उम्मीद थी। इसके बाद डॉक्टर की लोकेशन वाराणसी मिली। पुलिस की टीम पहुंचने से पहले अब डॉक्टर वहां से भी गायब है। पुलिस की जांच में पता चला है कि शातिर डॉक्टर अपनी लोकेशन बदल रही है। सर्विलांस पर लगे नंबरों से पकड़ी न जाए, इसलिए होटल के वाई-फाई कनेक्शन से इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने खास लोगों से बात कर रही है। अपने बचाव के सारे हथकंडे अपना रही है।
डॉक्टर के केशवपुरम स्थित क्लीनिक में काम करने वाले कर्मचारी भी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस को यहां तीन युवतियों के साथ हेयर ट्रांसप्लांट में शामिल दो युवकों की भी तलाश है। पुलिस की टीमें डॉक्टर को पकड़ने के लिए लगी हैं। डॉक्टर के हाथ लगते ही इसमें संलिप्त कर्मचारी भी पकड़े जाएंगे। पुलिस इन कर्मचारियों को भी डॉक्टर के बराबर ही गुनहगार मान रही है।