फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The couple was murdered by slitting their throats after entering the house in Kanpur

Kanpur: पिता ने बेटे और बहू का गला रेता, इतमिनान से मारा, खून से सने हाथ धोए, हत्यारोपी की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान

Thu, 19 May 2022 08:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 May 2022 08:58 PM IST
सार

बजरिया थानाक्षेत्र के रामबाग इलाके में घर में सो रहे दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के भिजवाया है। वहीं, जांच रंजिश या लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका के रूप में जांच करने पर पता चला है कि पिता ने ही बेटे और बहू को पारिवारिक विवाद में मार डाला। 

विज्ञापन
The couple was murdered by slitting their throats after entering the house in Kanpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के रामबाग में बुधवार रात पिता ने सोते वक्त अपने बेटे और बहू का धारदार चाकू से गला रेत दिया। दोनों तड़पते रहे और वह तब तक वहां बैठा रहा जब तक उनकी जान नहीं चली गई। गुरुवार सुबह उसने बेटे-बहू की हत्या होने का ड्रामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चंद घंटे बाद वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में वारदात कबूली है। आपसी विवाद, आर्थिक तंगी समेत कई छोटे-छोटे कारण हैं, जिनकी वजह से आरोपी ने वारदात को अंजाम देने का दावा किया है। रामबाग में विवेक दीक्षित का मकान है, जिसमें मूलरूप से चौबेपुर के निवासी शिवम तिवारी (27) अपने परिवार के साथ रहते थे। बुधवार रात घर के भीतर शिवम और उसकी पत्नी जूली (25) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब छह बजे पुलिस पहुंची। शिवम के पिता दीप कुमार से पूछताछ शुरू की, जिसके बाद परतें खुलती चली गईं।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना ने बताया कि दीप ने ही अपने बेटे व बहू को मौत के घाट उतारा है। घटनास्थल से आला-ए-कत्ल (चाकू), खून से सने कपड़े व बिस्तर आदि फोरेेंसिक टीम ने कब्जे में लिया। आरोपी गुरुवार को जेल भेजा जाएगा।

इस तरह वारदात को दिया अंजाम, फिर रची कहानी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शिवम व जूली के अलावा घर में शिवम का पिता दीप कुमार व बड़ा भाई मोनू (मानसिक रूप से कमजोर) रहता है। बुधवार रात करीब 11 बजे मोनू छत पर सोने चला गया। इधर कमरे में शिवम, जूली सो गए। दीप कमरे में ही था लेकिन वह जागता रहा।

रात 12 या एक बजे के बीच दीप ने चाकू से पहले शिवम और फिर जूली का गला रेत दिया। जब दोनों की मौत हो गई तो वह छत पर जाकर सो गया। इसके बाद उसने कहानी रची। वह करीब पांच बजे नीचे आया और घर के भीतर घुसते ही चीखने चिल्लाने लगा। तब पड़ोसी किरायेदार वहां पहुंचे, जहां शिवम व जूली के शव पड़े थे।

इसलिए अपनों का कर दिया कत्ल 
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि दीपू व शिवम एक चाय की दुकान व चाट का ठेला लगाते थे। यही पूरे परिवार की कमाई का जरिया था। मोनू बीमार रहता है। उसका इलाज भी चल रहा है। पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
विज्ञापन

वहीं दीपू का बेटे व बहू से विवाद होता रहता था। शिवम व जूली का भी आपस में झगड़ा होता रहता था। आरोपी दीप का कहना है कि ये सब उसको बहुत खटकता था। इसलिए सोचा की सभी चीजों का अंत कर दूं। साजिश रची और मार दिया। 

इतमिनान से मारा, खून से सने हाथ धोए
आरोपी दीप कुमार ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद कमरे में रखे एक तसले में पानी से खून से सने हाथ धोए। चाकू को भी साफ कर बाथरूम के ऊपर रख दिया। फोरेंसिक टीम ने सभी सुबूतों को इकट्ठा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed