फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The contractor sent a JCB and the cleaning of Vaina Bambi began.

Kanpur News: ठेकेदार ने भिजवाई जेसीबी होने लगी वैना बंबी की सफाई

Thu, 11 Dec 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The contractor sent a JCB and the cleaning of Vaina Bambi began.
कानपुर देहात। नहर व माइनरों की सिल्ट सफाई के दावों की हकीकत का मुद्दा अमर उजाला ने बुधवार को उठाया तब अधिकारी चेते। ठेकेदार ने जेसीबी भिजवाई और बैना बंबी की सफाई शुरू कराई है। वहीं शाहजहांपुर माइनर की सफाई की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारी 30 नवंबर को ही 816 किमी लंबाई में नहर-माइनरों में सफाई पूरी होने का दावा कर रहे हैं। सिल्ट सफाई में 2.43 करोड़ रुपये खर्च आया है। सफाई में 2.43 करोड़ खर्च आया है। अब नहरों में पानी छोड़ा जाना है। इधर सिल्ट सफाई के दावों की हकीकत की पड़ताल अमर उजाला ने की तो अलग स्थिति मिली। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में माइनर व बंबी झाड़ियों से पटी मिलीं। किसानों ने बताया कि सिल्ट व उगी झाड़ियों की सफाई न होने से टेल तक पानी पहुंचने में परेशानी होगी।
विज्ञापन

भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर इटावा के अन्तर्गत 229 किमी लंबाई में माइनरों व बंबी की सफाई के दावों की हकीकत का मुद्दा बुधवार को अमर उजाला ने उठाया। इस पर अफसर चेते। ठेकेदार से सिल्ट सफाई न कराने पर नाराजगी जताई तब ठेकेदार ने जेसीबी भेजी और वैना बंबी की सफाई शुरू कराई गई। राजपुर क्षेत्र में वैना से होते हुए कुंअरपुर व फकरापुर जाने वाली बंबी से 20 से अधिक गांवों के किसान फसल सिंचाई करते हैं। जगमोहन, सुरेश व कमल कुमार ने बताया कि पिंडार्थू माइनर से जुड़े बंबों व माइनरों की सफाई में लापरवाही की गई है। अभी शाहजहांपुर माइनर की सफाई होना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
वर्जन............
भोगनीपुर प्रखंड में माइनर व बंबी की सिल्ट सफाई न होने का संज्ञान लिया गया है। संबंधित एक्सईएन से ब्योरा मांगा गया है। बुधवार को ठेकेदार ने वैना नहर की सफाई शुरू कराई है। - सुरेंद्र कुमार कौशल, नोडल एक्सईएन सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed