फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The contractor filed a report against the unknown driver and the dumper.

Kanpur News: ठेकेदार ने दर्ज कराई अज्ञात चालक और डंपर के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 09 May 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The contractor filed a report against the unknown driver and the dumper.
कानपुर। बिधनू में गुरुवार सुबह डंपर की टक्कर से 21 फैक्टरी कर्मियों को ले जा रही बस रेलिंग तोड़ते हुए रामगंगा नहर में गिर गई थी। हादसे के बाद शुक्रवार को ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने डंपर और उसके अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साढ़ के बैजूपुर निवासी ठेकेदार कमलकांत ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह कानपुर देहात के रनियां स्थित ट्राइडेंट कंपनी की यूनिट एक और दो में कर्मचारियों को बस से ले जाने का काम करता है। गुरुवार को वह बस से 21 फैक्टरी कर्मियों को ले जा रहा था। बिधनू के रामगंगा नहर पुल पर सामने से आ रहे डंपर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बस में टक्कर मार दी। इससे बस नहर में गिर गई। क्षेत्रीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed