फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The construction of Sadbhavna Mandap was not completed and tiles and plaster started falling off. District Magistrate inspected and caught the flaws, ordered action against the Executive Engineer

Kanpur News: सद्भावना मंडप का निर्माण पूरा नहीं हुआ और टाइल्स, प्लास्टर उखड़ने लगे

Fri, 07 Feb 2025 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The construction of Sadbhavna Mandap was not completed and tiles and plaster started falling off.
District Magistrate inspected and caught the flaws, ordered action against the Executive Engineer
कानपुर। कैंट बोर्ड क्षेत्र में निर्माणाधीन बरात घर व सद्भावना मंडप का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ और टाइल्स व प्लास्टर उखड़ने लगे। गुरुवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह निरीक्षण करने पहुंचे तो ये हालात देख नाराज हो गए। उन्होंने वक्फ विकास निगम के एमडी को निगम के अधिशासी अभियंता रिजवान खान व अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई और रिकवरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पीएमजेवीके योजना के तहत कैंट क्षेत्र के छबीले पुरवा में बहुउद्देश्यीय हॉल सद्भाव मंडप का निर्माण किया जा रहा है। 2.34 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना का कार्य जनवरी 2020 में शुरू किया गया था, जिसका निर्माण 2024 में पूरा हो जाना चाहिए था। विभाग ने अगस्त 2023 में कार्यदायी संस्था को पूरा भुगतान भी कर दिया, इसके बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


जिलाधिकारी गुरुवार को निरीक्षण करने पहुंचे तो दीवारों से कई जगह टाइल्स उखड़े मिले। घटिया क्वालिटी वाले टाइल्स कई जगह धंसे थे। दीवार से कई जगह प्लास्टर गिरा मिला। स्टील की फ्रेम पर एंटी प्राइमर नहीं लगा होने से जंग लग गई है। कई जगह दरवाजे भी नहीं लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने लापरवाही पर सवाल किए तो निगम के अधिशासी अभियंता रिजवान खान जवाब नहीं दे सके। इस पर उन्होंने फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने बताया कि बगैर कारण निर्माण कार्य में देरी की गई है। उन्होंने निगम के एमडी अंकित कुमार अग्रवाल से रिजवान खान व संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई व रिकवरी करने के लिए पत्र लिखा है। बता दें कि दो दिन पहले ही जिलाधिकारी ने सद्भाव मंडपम के निर्माण में देरी व लापरवाही पर जेई सुनील कुमार का वेतन भी रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed