फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The constables nephew had committed theft in his house lady inspector had instigated him investigation is on

Kanpur: सिपाही के भतीजे ने अपने घर में की थी चोरी, महिला दरोगा ने उकसाया था…बातचीत की चैट भी मिली, जांच जारी

Wed, 29 Jan 2025 03:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 29 Jan 2025 03:58 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल की व्हॉट्सएप चैट देखी। उसमें कथित महिला दरोगा से आरोपी के प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। आरोपी ने सट्टा खेलने के लिए दरोगा से भी पैसा उधार लिया था। वह भी अपना पैसा मांग रही थी।

विज्ञापन
The constables nephew had committed theft in his house lady inspector had instigated him investigation is on
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिठूर में सिपाही के भाई के घर हुई चोरी का पुलिस ने उसी के भतीजे आयुष दोहरे को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि आयुष का हमीरपुर में तैनात एक कथित महिला दरोगा से प्रेम प्रसंग है। उसी पर खर्च करने के लिए भतीजे ने कई लोगों से उधार लिया था। यही नहीं, महिला दरोगा से भी रुपये लिए थे। इन्हें लौटाने के लिए दरोगा ने दबाव बनाते हुए उसे चोरी करने या नस काटने का दबाव बनाया था।

विज्ञापन

पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि मंधना बगदौधी बांगर निवासी बृजेश कुमार दोहरे के घर से रविवार दोपहर 80 हजार रुपये और लगभग चार लाख के गहने चोरी हुए थे। बृजेश का भाई धर्मेंद्र यूपी पुलिस में सिपाही है और शहर में ही एक अधिकारी के आवास पर तैनात है।

विज्ञापन

रकम वापस करने के लिए सट्टा भी खेला
एसीपी के मुताबिक पुलिस ने घटना की जांच के दौरान शक के आधार पर बृजेश के बेटे आयुष दोहरे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो वह गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस के सख्ती करने पर टूट गया। आयुष ने बताया कि उधार रकम वापस करने के लिए उसने सट्टा भी खेला, तो उसमें भी काफी पैसा हार गया। इसी के चलते मौका पाकर जब मां सुमन दोहरे, बहन आयुषी व भाई दोहरे छत पर धूप सेक रहे थे।

गहने और 18580 रुपये पार कर दिए
उसी समय वह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के बहाने मम्मी से बताकर छत से नीचे आया और कमरे में रखी चाबी से आलमारी का लॉकर खोलकर उसमें रखे गहने और 18580 रुपये पार कर दिए। सारा सामान बाथरूम के छत के ऊपर पॉलीथीन में रखकर छिपा दिया। फिर पुलिस को फोन करके बुलाया। एसीपी ने बताया कि आरोपी आयुष को मंगलवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

दरोगा से बातचीत की चैट मिली
पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल की व्हॉट्सएप चैट देखी। उसमें कथित महिला दरोगा से आरोपी के प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। महिला दरोगा 2023 बैच की बताई जा रही है। आरोपी ने सट्टा खेलने के लिए दरोगा से भी पैसा उधार लिया था। वह भी अपना पैसा मांग रही थी। चैट में यह बात भी सामने आई कि महिला दरोगा ने ही आरोपी से कहा था कि चाहे परिवार पर दबाव बनाने के लिए अपने हाथ की नस काटो या चोरी करो।

अपराध के लिए उकसाने की होगी जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चैट में जिस दरोगा की सामने आई है, उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। एसीपी ने बताया कि जांच में अगर उकसाने और रुपये के लेनदेन की बात की पुष्टि हुई तो महिला दरोगा को भी जांच के दायरे में लाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed