फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The combination of wedding season and rains has increased the prices of vegetables and fruits.

Kanpur News: सहालग-बरसात की जुगलबंदी से सब्जियों-फलों के भाव बढ़े

Sat, 07 Feb 2026 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The combination of wedding season and rains has increased the prices of vegetables and fruits.
कानपुर। सहालगी सीजन शुरू होने और मौसम की करवट ने सब्जियों के दाम बढ़ा दिए हैं। हरी मटर, गोभी, बंधा के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। 25 रुपये किलो तक बिकने वाली मटर के दाम 30-35 रुपये किलो हो गए हैं। हालांकि सोयामेथी, पालक, गाजर, चुकंदर के दाम स्थिर हैं। वहीं कश्मीर में बर्फबारी से सेब के दाम भी 20-30 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं। अंगूर, अनार की फसल कमजोर होने से इनके भाव भी तेज हो गए हैं। पपीता के दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

अमूमन सर्दियों में सब्जियों के दाम कम होते हैं लेकिन पूर्व में हुई बरसात और सहालग ने भावों में तेजी ला दी है। वर्तमान में टमाटर मध्य प्रदेश के शिवपुरी से ही आ रहा है लेकिन मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं है। इसके चलते अचानक भाव बढ़ गए थे। हालांकि अब भाव फिर से उसी दर पर आ गए हैं। टमाटर का भाव 20 रुपये किलो है। हरी सब्जी आढ़ती व्यापार मंडल चकरपुर के अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने बताया कि हरी मिर्च के दाम बढ़े हैं। पहले भाव 30-40 रुपये किलो थे। अब 70 रुपये किलो हो गए हैं। गोभी प्रति पीस 15 रुपये में हो गई जबकि पहले 10 रुपये में थी। बंधा के दाम 5-7 रुपये थे। जो 10-15 रुपये प्रति पीस तक हो गया है। मटर का दाम थोक में 15-18 रुपये किलो था। अब भाव 20-25 रुपये किलो हो गया है। मंडी में जालौन और स्थानीय मटर आ रही है। लौकी छत्तीसगढ़ से आ रही है। इसका भाव 20 रुपये किलो है। सहालग और बरसात के चलते भावों में अंतर आया है लेकिन अगले कुछ दिनों में भावों में कमी देखी जा सकती है। हालांकि आलू, गाजर, चुकंदर, सोयामेथी, पालक, बथुआ, धनिया के भाव कम हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश फ्रूट एसोसिएशन के महामंत्री इंद्रराज सिंह ने बताया कि सेब का दाम थोक में 20-30 रुपये किलो बढ़ा है। पहले गुणवत्ता के अनुसार भाव 100-130 तक थे। अब 110 से 150 रुपये किलो तक हो गए हैं। दरअसल कश्मीर में बर्फबारी से आपूर्ति कम हो गई है। किन्नू, संतरा, अंगूर, पपीता और अनार के दाम भी बढ़ गए हैं। हालांकि केला, तरबूज के दाम पहले की तरह स्थिर हैं। किन्नू थोक में 40-45 रुपये किलो में बिक रहा है। पपीता 20-22 रुपये किलो से बढ़कर 30 रुपये किलो में हो गया है। संतरा गुणवत्ता के अनुसार 65-80 रुपये किलो में हो गया है। पहले 55-70 रुपये किलो तक भाव थे। अनार 13-150 रुपये किलो है जबकि फुटकर में 180-200 बिक रहा है। सेब का दाम फुटकर में 160-200 रुपये किलो है। पपीता 40-50 रुपये किलो में है। संतरा 80-100 और कीनू 50-60 रुपये किलो भाव में है। अनार, अंगूर की फसल कमजोर है। अंगूर थोक में 85-90 रुपये किलो है। फुटकर में दाम 100 रुपये किलो है। बड़ा वाला अंगूर 100 रुपये किलो थोक में है। फुटकर में दाम 110-120 रुपये किलो में है। वहीं फूल व्यापारी समरजीत यादव ने बताया कि गुलाब का फूल 100 और गेंदा का फूल 10-15 रुपये किलो है। दोनों के दाम स्थिर हैं। सहालगी मांग का असर नहीं है। हालांकि, शिवरात्रि के समय भावों में अंतर दिख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर 20, मटर 30-35, गोभी 15-20, बंधा 10-15, आलू 10, प्याज 25, अदरक 60-80, शिमला मिर्च 60, गाजर 15-20, सोया मेथी 20, पालक 20, बथुआ 20, लौकी 30-40 रुपये किलो में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed