फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The city will compete with Goa and Mumbai, you will be able to enjoy parasailing.

Kanpur News: गोवा-मुंबई को टक्कर देगा शहर, ले सकेंगे पैरासेलिंग का आनंद

Sun, 07 Dec 2025 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The city will compete with Goa and Mumbai, you will be able to enjoy parasailing.
कानपुर। कानपुर बोट क्लब एक बार फिर से गुलजार होने को तैयार है। प्रदेश में पहली बार कानपुर से पैरासेलिंग की शुरुआत होने से यहां लोगों को गोवा-मुंबई जैसा आनंद मिलेगा।करीब पांच माह से बंद बोटिंग की सुविधा नौ दिसंबर से शुरू हो जाएगी। संचालन से पूर्व प्रशासनिक सचिव व एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार और सचिव जल क्रीड़ा नीरज श्रीवास्तव ने बोट क्लब पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

एडीएम सिटी ने बताया कि हर वर्ष 15 जून से 15 अक्तूबर तक मानसून अवधि में बोटिंग बंद रहती है। अब जल स्तर व मौसम की स्थिति सामान्य होने पर सुरक्षा मानकों की जांच पूरी कर ली गई है। आने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रबंध दुरुस्त कर दिए गए हैं। सचिव जल क्रीड़ा नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर बोट क्लब एडवेंचर टूरिज्म का नया आकर्षण बनकर उभर रहा है। गंगा तट पर अब समुद्र और पर्वतीय झीलों जैसा अनुभव मिलेगा। गंगा आरती, बैराज क्षेत्र की रोशनी और विभिन्न बोट राइड्स पर्यटकों को आस्था और रोमांच का संगम प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

बोट क्लब संचालक जेटी फैसिलिटीज व जसपाल राणा कंपनी के शीशपाल और वसीम शेख ने बताया कि प्रदेश में पहली बार पैरासेलिंग की शुरुआत शहर में की जा रही है। इसके साथ ही जेट-स्की, पैंटून बोट, मोटर बोट, स्पीड बोट और बनाना राइड जैसी एडवेंचर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कैफेटेरिया से सूर्योदय व सूर्यास्त देखना पर्यटन का विशेष आकर्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय सारिणी
सुबह की सैर : छह से नौ बजे तक
आम प्रवेश : 11 से सात बजे तक
गंगा आरती : प्रतिदिन शाम छह बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed