{"_id":"68938c2b192f5406d7088566","slug":"the-city-struggled-with-traffic-jams-throughout-the-day-causing-problems-in-movement-etawa-news-c-216-1-etw1004-129077-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिनभर जाम से जूझा शहर, आवाजाही में हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिनभर जाम से जूझा शहर, आवाजाही में हुई परेशानी
Wed, 06 Aug 2025 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
इटावा। बीते कई दिनों से शहर के जाम के झाम से उबर नहीं पा रहा है। बुधवार को भी पूरे दिन शहर के लोग जाम से जूझते रहे। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक कई बार बस अड्डा तिराहे से लेकर शास्त्री चौराहे तक जाम लगता रहा।
जाम के कारण लगभग एक घंटे तक गुरूतेग बहादुर फ्लाईओवर के पास भी यातायात बाधित रहा। इसके साथ ही पक्का बाग पर मुख्य सड़क पर जलभराव से वाहनों की गति मंद रही। बिजली निगम के मेंटीनेंस के काम के कारण भी शहर के अंदर कई मार्गों पर जाम की स्थिति रही।
शहर के शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, बीएसए कार्यालय के पास, रोडवेज तिराहा सहित तकिया तिराहा पर दिनभर रुक-रुककर जाम लगा। जाम से बचने के लिए लोगों ने रास्ता बदला तो स्थिति यह हो गई कि शहर के बाशिंदों को हर रास्ते पर जाम से जूझना पड़ा। बुधवार दोपहर में बारिश होने सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे शहर की मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। इसी बीच दोपहर में स्कूलों की छुट्टी ने जाम के झाम को और बढ़ा दिया। उधर, बस अड्डा तिराहे से लेकर शास्त्री चौराहे तक तो बस अड्डा तिराहे से लेकर महेरा चुंगी तक लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
यहां आए दिन जाम लगता रहता है। गुरुतेबहादुर ओवरब्रिज तिराहा पर शाम तीन बजे से चार बजे तक भीषण जामी के हालात रहे। इस बीच बड़े वाहन तो दूर बाइक सवारों को भी निकलने में परेशानी हुई। इस जगह पर कई यातायात कर्मियों की तैनाती है लेकिन ये कर्मचारी जाम की स्थिति होने पर ही सक्रिय होते, इससे पहले तक वह इधर-उधर बैठकर तमाशबीन बने रहते है।
यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने बताया कि पक्का बाग के पास जलभराव होने से जाम वाहन धीमी गति से गुजर रहे थे। इसके साथ ही गुरुतेग बहादुर तिराहा के पास कुछ समय के लिए जाम की स्थिति रही थी हालांकि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने थोड़ी देर में यातायात बहाल करवा दिया। सभी यातायात कर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए है।