फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The city's fast growth

सरपट दौड़ी शहर के विकास की गाड़ी

Sun, 08 Nov 2015 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 08 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
The city's fast growth

कानपुर सेंट्रल स्टेशन का बोझ कम करने के लिए गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन, सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि सेंट्रल आने वाली करीब 40 प्रतिशत ट्रेनों का ठहराव गोविंदपुरी कर दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को सेंट्रल आने की जरूरत न पड़े। इस कार्य की शुरुआत हो चुकी है।

विज्ञापन


गोविंदपुरी स्टेशन के विस्तार के लिए बजट की पहली किस्त भी जारी हो चुकी है। श्री सिन्हा शनिवार को सांसद देवेंद्र सिंह भोले के काकादेव स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। वह यहां कानपुर से फंफूद के बीच नई लोकल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने आए थे।
विज्ञापन


रेलराज्य मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद ट्रेनों का नेटवर्क सोलह गुना बढ़ा है, जबकि मालभाड़ा आठ गुना। इन दोनों के बीच जो गैप है, केंद्र सरकार इसे भरना चाहती है। प्रधानमंत्री इस दिशा में सार्थक प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देश के प्रमुख स्टेशनों में ट्रेनों के ठहराव की दिक्कत है, जिसे दूर करने के लिए उसके आसपास के स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है।

ट्रेन का टाइम
(64590) डाउन मेमू ट्रेन फफूंद से सुबह 6:15 बजे चलेगी। कंचौसी 6:23 बजे, परजनी हाल्ट 6:31 बजे, झींझक 6:38 बजे, अंबियापुर 6:48 बजे, रूरा 6:58 बजे, पतारा हाल्ट 7:05 बजे, रोशनमऊ हाल्ट 7:11 बजे, मैथा 7:18 बजे, भाऊपुर 7:28 बजे, पनकी 7:38 बजे, गोविंदपुरी 7:48 व सेंट्रल 8:15 बजे पहुंचेगी।

अप मेमू (64589) ट्रेन कानपुर सेंट्रल से शाम 07.10 बजे चलेगी। गोविंदपुरी 07:21, पनकी 07:29, भाऊपुर 07:39, मैथा 07:49, रोशन मऊ हाल्ट 07:55, पतारा हॉल्ट 08:01, रूरा 08:07, अंबियापुर 08:22, झींझक 08:32, परजनी हॉल्ट 08:40, कंचौसी 08.47 होते हुए फफूंद 09.15 बजे पहुंचेगी।
( पहले दिन ट्रेन के ड्राइवर पीके शुक्ला व सह चालक एमके साहू, गार्ड केके मौर्या रहे)

पहले दिन लेट हुई मेमू

शनिवार को पहली बार रवाना हुई कानपुर-फफूंद मेमू लेट हो गई। कानपुर से ७ः१५ बजे रवाना हुई ट्रेन रात ११.५० पर फफूंद पहुंच सकी। इससे यात्री परेशान रहे।

सेटेलाइट स्टेशन बोेले तो
जिन रेलवे स्टेशनों का प्रयोग ट्रेनों के यातायात को नियंत्रण करने के रूप में होगा, उन सभी का नाम सेटेलाइट स्टेशन रखा जाएगा। देश के सभी बड़े शहरों में इसी तरह के स्टेशन विकसित किए जाएंगे। याति्रयों को इससे काफी फायदा होगा।

सेंट्रल पर आरओ सिस्टम, ब्रांडेड भोजन जल्द
मनोज सिन्हा ने बताया कि मॉडल स्टेशन के रूप में चयनित कानपुर सेंट्रल पर पेयजल व्यवस्था आरओ सिस्टम से होगी। साथ ही ट्रेनों में सभी तरह के ब्रांड की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

इसकी योजना तैयार है, जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। यदि यात्रियों की तरफ से भोजन में किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत आती है, तो पैंट्रीकार के ठेकेदार के खिलाफ एक लाख का जुर्माना किए जाने की व्यवस्था की गई है। आरओबी के पास पैदल पुल भी बनाया जाएगा।

बिठूर को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाए : भोले

समारोह में अकबरपुर के भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने मांग की कि फंफूद से कानपुर तक सभी हाल्ट स्टेशनों पर मेमू ट्रेन का ठहराव कराया जाए। बिठूर को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाए।


रूरा और पूरे जिले के किसानों के लिए रैक प्वाइंट बनाया जाए। भोले ने रीवा एक्सप्रेस का रूट बदलकर घाटमपुर चित्रकूट होते हुए इलाहाबाद चलाने की मांग भी की। इस दौरान अनिल शुक्ला वारसी भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed