फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The city is drenched in devotion to Shyam, the court is decorated in a flower garden.

Kanpur News: श्याम भक्ति में रंगा शहर, फूलों की बगिया में सजा दरबार

Mon, 29 Dec 2025 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
The city is drenched in devotion to Shyam, the court is decorated in a flower garden.
कानपुर। श्री श्याम बिहारी कृपा मंडल (रजि.) कानपुर की ओर से रविवार को नानाराव पार्क में सातवां श्री श्याम महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। फूलों की बगिया में सजे भव्य श्याम दरबार में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। अलौकिक शृंगार दर्शन कर भक्तों ने नतमस्तक होकर अर्जी लगाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, इसके बाद समस्तीपुर की भजन गायिका संगीता रेशमी शर्मा ने हजारों बार देखा है...मगर क्या बात है, बाबा गजब के आज लगते हो... की प्रस्तुत देकर भक्ति भाव जगाया। तो कोलकाता से आए सौरभ शर्मा ने मुसीबत अड़ गई है...बाबा तुम्हारी ज़रूरत पड़ गई है... और कुमार श्रवण ने कर भरोसा श्याम पर...भजनों से पंडाल में उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया। अलवर से पधारे विकास अग्रवाल ने श्याम बाबा का शृंगार मनभावे...गाकर वातावरण को और आध्यात्मिक बना दिया। इत्र वर्षा के साथ गजरा उत्सव का आयोजन हुआ जिसमें गजरों लायो जी सांवरिया...भजन के साथ गजरे अर्पित किए गए। कार्यक्रम का समापन श्याम बाबा की महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद जहां हजारों भक्तों ने श्याम रसोई का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक अमिताभ अवस्थी, रामजी गुप्ता, नीरज ओमर, मनीष केसरवानी, आशीष जायसवाल, अनिल अग्रहरी, ज्ञानेंद्र विश्नोई, विजय ओमर, पुष्कर विश्नोई, यश ओमर, प्रदीप सिंह, अभिषेक राठौर, रोहित मल्होत्रा, निहाल द्विवेदी, तानिया ओमर, अंजनी ओमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed