फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The city has the honor three brightest CM

शहर के तीन होनहारों को सीएम ने दिया सम्मान

Sun, 24 Jul 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
The city has the honor three brightest CM
सिद्धार्थ गुप्ता को बाल वैज्ञानिक सम्मान देते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : amarujala
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर शिक्षकों, वैज्ञानिकों व संस्कृत विद्वानों का सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में तीन बच्चेे कानपुर के थे। इनको बाल वैज्ञानिक पुरस्कार दिया गया। इन बच्चों ने 41वीं जवाहरलाल नेहरू राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। तीनों के साइंस प्रोजेक्ट को प्रदेश भर में सराहना मिली और एक्सपर्ट ने इन्हें अलग-अलग कैटैगरी में पहला स्थान दिया है। सम्मानित होने वाले बच्चे बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के सूर्यांक दीक्षित, प्रांजुल मिश्र व सिद्धार्थ गुप्ता हैं। प्रांजुल मिश्रा मूल रूप से कानपुर देहात के सिकंदरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

हर मंडल में बनेंगे एक-एक साइंस पार्क
लखनऊ (बयूरो)। समारोह में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मंडल में एक-एक साइंस पार्क बनवाने जा रही है। इसके लिए 15 साल का एग्रीमेंट किया जाएगा। केंद्र पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने प्रदेश में केवल एक साइंस पार्क स्वीकृत किया है, जो कानपुर में बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 व 2015-16 के पुरस्कार इस साल सितंबर में वितरित कर दिए जाएंगे। इसके लिए वैज्ञानिकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, संस्कृत संस्थान की अध्यक्ष साधना मिश्रा, जावेद आब्दी व कानपुर विश्वविद्यलाय के पूर्व कुलपति प्रो. एसएस कटियार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

मोबाइल एप से मिलेगी विज्ञान की जानकारी
लखनऊ (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री ने अवार्ड कार्यक्रम में ही विज्ञान से जुड़े सवाल पूछने के लिए एक मोबाइल एप को लांच किया। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग का यह मोबाइल एप ‘हैलो यंग साइंटिस्ट’ के नाम से मौजूद रहेगा। इसे एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज के लिए उपलब्ध कराया गया है। एप में विज्ञान से जुड़े सवाल-जवाब होंगे। इनके चार वैकल्पिक उत्तर भी दिए जाएंगे। कक्षा आठ से 12 तक के बच्चों के लिए यह एप तैयार किया गया है। अपने सवाल भी इस एप के जरिए वैज्ञानिकों से छात्र-छात्राएं पूछ सकते हैं। प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार ने बताया कि ज्यादा सवालों के सही जबाव देने पर पुरस्कार दिए जाने की व्यवस्था भी यहां की गई है। यह एप विभाग के रेडियो पर संचालित हैलो यंग साइंटिस्ट कार्यक्रम से भी जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed