{"_id":"6a4d60ff9a129670330b36eb","slug":"the-chintels-school-dominates-cisce-zonal-table-tennis-kanpur-news-c-362-1-ka11003-151272-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीआईएससीई जोनल टेबल टेनिस में द चिंटल्स स्कूल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीआईएससीई जोनल टेबल टेनिस में द चिंटल्स स्कूल का दबदबा
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर स्थित सेंट थॉमस स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय सीआईएससीई जोनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन हुआ। प्रतियोगिता में कानपुर दक्षिण जोन के नौ विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम चैंपियनशिप में द चिंटल्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन रहा।
बालक वर्ग में द चिंटल्स ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में भी द चिंटल्स स्कूल ने अंडर-14 में प्रथम और अंडर-19 में उपविजेता बना। बालक वर्ग के अंडर-14 में द चिंटल्स स्कूल ने प्रथम, सेंट थॉमस स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 में द चिंटल्स स्कूल प्रथम, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और वेंडी एकेडमी हाई स्कूल व सेंट थॉमस स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 द चिंटल्स स्कूल प्रथम, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर द्वितीय और स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। बालिका वर्ग में अंडर-14 द चिंटल्स स्कूल प्रथम रहा। अंडर-17 वर्ग में सेंट थॉमस स्कूल ने पहला और और द चिंटल्स स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर प्रथम रहा। समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार ने विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कृत किया। मैथ्यू जोसेफ, प्रिया सचान, विपिन पाल, रॉकी एडविन, ऑगस्टिन और एलेन डिसूजा मौजूद रहे।