{"_id":"616b2b2465a184704d701a31","slug":"the-child-died-due-to-dengue-like-symptoms-and-two-died-of-fever-so-far-59-lives-have-been-lost-akbarpur-news-knp6585837136","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू जैसे लक्षण से बालक व बुखार से दो की मौत, अब तक 59 की जा चुकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू जैसे लक्षण से बालक व बुखार से दो की मौत, अब तक 59 की जा चुकी जान
विज्ञापन
डेरापुर के कबीर नगर में बुखार पीड़ितों को दवा वितरित करती स्वास्थ्य टीम। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में डेंगू व बुखार लगातार कहर बरपा रहा है। सिकंदरा निवासी बालक की डेंगू जैसे लक्षण से मौत हो गई। जबकि बुखार से मुडेरा किन्नर सिंह गांव की महिला व गौसगंज निवासी अधेड़ की मौत हो गई। जिले में डेंगू व बुखार से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 59 पर पहुंच गया है।
सिकंदरा कस्बा के गांधीनगर निवासी मो. उवैस (8) पुत्र जहूूर अहमद कस्बे के स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। उसे पिछले चार दिन से बुखार आने पर परिजनों ने कस्बे के निजी चिकित्सक से इलाज कराया। आराम न मिलने पर परिजन कानपुर नगर के निजी अस्पताल ले गए।
वहां किट से हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। जिस पर बालक को हैलट अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मां रिजवाना व पिता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं झींझक ब्लॉक के मुडेरा किन्नर सिंह गांव निवासी मनीषा (32) पत्नी अवधेश को पिछले पांच दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
उसका कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह मनीषा की मौत हो गई। इसी तरह मूसानगर क्षेत्र के गौसगंज निवासी हनुमंत (48) को पांच दिन बुखार आ रहा था। भाई अशोक ने बताया कि हनुमंत को घाटमपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि डेंगू जैसे लक्षण व बुखार से तीन लोगों की मौत की जानकारी के बाद संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है।
डेरापुर में फैला बुखार, एक सैकड़ा लोग बीमार
डेरापुर। कस्बे के गांधीनगर वार्ड के एसबीआई मोहल्ले व कबीरनगर वार्ड के ताजनगर, आंबेडकरनगर में गुरुवार से एक सैकड़ा से अधिक लोग शरीर में भीषण दर्द के साथ तेज बुखार की चपेट मेें आ गए। कई मरीजों ने प्राइवेट पैथालॉजी में जांच कराई तो उनमें डेंगू जैसे लक्षण की जानकारी दी गई।
कई लोगों में टायफायड व वायरल बुखार की भी पुष्टि हुई। करीब 50 लोग कानपुर नगर के अस्पतालों में इलाज कराने चले गए। वहीं बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की जानकारी पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।