{"_id":"58429cc24f1c1b626bde741a","slug":"the-change-in-the-course-cisce","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीई ने किया पाठ्यक्रम में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएससीई ने किया पाठ्यक्रम में बदलाव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 03 Dec 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। नया पाठ्यक्रम प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि अब सीआईएससीई और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का कक्षा-11 और 12 का पाठ्यक्रम करीब करीब एक जैसा हो गया है।
सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई को लेकर अभिभावक असमंजस की स्थिति में रहते हैं, कि किस बोर्ड का पाठ्यक्रम ज्यादा बेहतर है। एक्सपर्ट की मानें तो अब दोनों बोर्ड का पाठ्यक्रम 11वीं और 12वीं में एक जैसा हो गया है। सीआईएससीई की सिटी नार्थ जोन कोऑर्डिनेटर वनिता मेहरोत्रा ने सीधे तौर पर दोनों का पाठ्यक्रम एक जैसा होने की बात से इनकार किया। कहा कि बोर्ड ने कक्षा-11 और 12 के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। इसकी जानकारी वेबसाइट www.cisce.org पर अपलोड कर दी गई है। प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए इस पाठ्यक्रम को तैयार किया गया है। बोर्ड ने छात्रों की बेहतरी के लिए यह कदम उठाया है। नए सत्र से स्टूडेंट नए पाठ्यक्रम की पढ़ाई करेंगे।
सीआईएससीई का कक्षा -1 से 8 तक का भी पाठ्यक्रम बदला
सीआईएससीई ने कक्षा-1 से 8वीं तक के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। इसकी गाइड लाइन वेबसाइट पर जारी करने के साथ ही सभी स्कूलों को भेज दी है। सभी स्कूल नए पाठ्यक्रम को नए सत्र से लागू करेंगे।