फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The ceasefire did not improve the situation, the crisis in the industry persists.

Kanpur News: सीज फायर से नहीं सुधरे हालात, उद्योग पर संकट बरकरार

Fri, 10 Apr 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The ceasefire did not improve the situation, the crisis in the industry persists.
रनियां। ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच हुए सीज फायर के बावजूद स्थानीय उद्योगों की स्थिति में फिलहाल कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। उद्यमियों का कहना है कि कच्चे माल की भारी कमी और बाजार में सुस्ती के चलते उत्पादन प्रभावित है। अभी भी उद्योग पर संकट बरकरार है।
विज्ञापन

रनियां-जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में खासतौर पर प्लास्टिक और पैकेजिंग उद्योगों पर खाड़ी क्षेत्र में चले युद्ध का गहरा असर पड़ा है। क्रूड ऑयल की आपूर्ति बाधित होने से प्लास्टिक का दाना बनना मुश्किल हो गया है, जिससे प्लास्टिक उत्पादों का निर्माण लगभग ठप पड़ गया है। उद्यमियों के अनुसार बाजारों में अभी भी सन्नाटा है और नए ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं। लागत बढ़ने के बावजूद व्यापारी बढ़े हुए दामों पर माल खरीदने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

ऐसे में छोटे उद्योग सबसे ज्यादा संकट में आ गए हैं, जबकि बड़े उद्योग पुराने स्टॉक के सहारे किसी तरह काम चला रहे हैं। युद्ध के चलते जिले में उद्योग को करीब 300 करोड़ से अधिक का झटका लग चुका है। इससे कई उद्यमियों ने अपने प्लांट तक बंद कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों का मानना है कि केवल 15 दिनों के सीज फायर से हालात में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। जब तक खाड़ी क्षेत्र में पूरी तरह स्थायी शांति स्थापित नहीं होती, तब तक उद्योगों का सामान्य संचालन संभव नहीं है। वर्तमान में अधिकांश उद्यमी वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। उद्योग जगत के जानकारों का कहना है कि हालात सामान्य होने में कम से कम छह माह का समय लग सकता है, इसके बाद ही उद्योग अपने पुराने स्तर पर लौट पाएंगे।

..................
बिना काम मजदूरों को दे रहे वेतन
सीज फायर से उद्योगों में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। 41 दिनों में हालात काफी खराब हो चुके हैं। मजदूरों को बिना काम के वेतन देना पड़ रहा है। युद्ध की स्थिति अभी भी अनिश्चित है, ऐसे में आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है। - मनोज बंका, उद्यमी

......................
युद्ध के बाद फैक्टरी बंद करनी पड़ी थी। अब सीमित मजदूरों के साथ दोबारा संचालन शुरू करने की तैयारी है। सीज फायर का कोई खास असर नहीं पड़ेगा। पूरी तरह हालात सामान्य होने में करीब छह माह लगेंगे। - आशीष पांडेय, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed