फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the car crushed the couple riding a bike In Etawah

इटावा में कार ने बाइक सवार दंपति को रौंदा मिली दर्दनाक मौत, बिना हेलमेट चिकित्सा शिविर से लौट रहे थे

Mon, 09 Sep 2019 12:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
the car crushed the couple riding a bike In Etawah
सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत - फोटो : गूगल
इटावा में हेलमेट न लगाए होना पति-पत्नी के लिए काल साबित हुआ। रविवार को चिकित्सा शिविर से बाइक पर लौट रहे दंपति को क्षेत्र के ग्राम मानपुरा के पास तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम रमपुरा निवासी किसान राजकिशोर उर्फ रामू (26) पत्नी कुसमा देवी (24) के साथ मोटरसाइकिल पर ग्राम राजपुर में लगे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में परीक्षण कराने के लिए आए थे। शिविर में परीक्षण कराने के बाद वे चकरनगर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही ग्राम मानपुरा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार ने टक्कर इतनी जोर से मारी कि पति पत्नी काफी दूर तक बाइक सहित घिसटते चले गए। इसके बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजकिशोर के दो पुत्र हैं जिसमें बड़ा पुत्र गौरव की उम्र करीब पांच वर्ष है और छोटा पुत्र शिवा ढाई वर्ष का है।  थानाध्यक्ष चकरनगर बलराज शाही ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed