फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The canal overflowed, submerging about 90 bighas of farmers' crops.

Kanpur News: रजवहा उफनाया, किसानों की करीब 90 बीघा फसल जलमग्न

Sat, 28 Feb 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 28 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The canal overflowed, submerging about 90 bighas of farmers' crops.
सिकंदरा। पिंडार्थू नहर से जुड़े रसधान रजबहा के उफनाने से आसपास की करीब 90 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में खड़ी गेहूं, चना, सरसों की फसल प्रभावित होने से किसानों में रोष है। उन्होंने जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सिकंदरा क्षेत्र के रोहनी समेत मुरलीपुर, कलेनापुर, असलनापुर के किसान अपनी राई आदि फसलों की कटाई की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच पिंडार्थू रजवहा उफनाने से खेतों में पानी पहुंच जाने से फसलें प्रभावित हो गईं। किसान शरद द्विवेदी, राहुल दुबे, दिलीप शुक्ला, बालमुकुंद, गुड्डन, राजू कटियार, पंकज दीक्षित, रोहन, पवन शुक्ला, अश्विनी शुक्ला, जनार्दन आदि ने बताया कि पिंडार्थू रजवहा की साफ सफाई के साथ पटरी की मरम्मत करवाई गई थी।
विज्ञापन

इसमें भी जिम्मेदारों ने अनदेखी की। जिसके चलते पटरी फट जाने से पानी किसानों के खेतों में पहुंच गया। स्थिति इतनी गंभीर है कि किसान स्वयं मिट्टी खोद कर पटरी को सुरक्षित करने में जुटे हैं। किसानों का कहना है की सूचना देने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने मौके पर आना उचित नहीं समझा। मामले में एसडीएम सिकंदरा प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी संबंंधित विभाग के अधिकारियों को देकर पानी का बहाव आधा करवा दिया गया है। इससे पानी किसानों के खेतों में पहुंचना बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed