फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bride's first husband arrived at the time of farewell, carrying an empty doli.

Kanpur News: विदाई के समय पहुंचा दुल्हन का पहला पति, खाली डोली लाैटी

Sat, 15 Feb 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The bride's first husband arrived at the time of farewell, carrying an empty doli.
कानपुर। चकेरी में गुरुवार सुबह फेरों के बाद विदाई के समय अचानक दुल्हन का पहला पति आ धमका और शादी का विरोध करने लगा। इस पर हंगामा शुरू हो गया। दुल्हन ने भी विदाई से इन्कार कर दिया। बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। काफी देर तक विवाद के बाद खाली डोली लेकर दूल्हे को लाैटना पड़ा।
विज्ञापन

चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां चौकी अंतर्गत बुधवार की रात को एक गेस्ट हाउस में शादी थी। चकेरी का ही रहने वाला दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। द्वारचार के बाद फोटो खींची गईं। रात में फेरे भी हो गए। गुरुवार सुबह विदाई के समय दुल्हन का पहला पति पहुंच गया और हंगामा करने लगा। बताया कि उसने युवती से करीब तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन, कुछ माह पहले विवाद के चलते उसने युवती को छोड़ दिया था। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। दुल्हन के पहले से शादीशुदा होने की बात पता चलने पर वर पक्ष ने भी हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो युवती ने भी शादी होने की बात स्वीकार करते हुए विदाई करने से मना कर दिया। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बरात को लाैटना पड़ा। हालांकि दुल्हन अभी पहले दूल्हे के साथ भी नहीं गई है। वह मातर-पिता के साथ घर चली गई।
विज्ञापन

सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना ने बताया कि विदाई के दौरान युवती के पहले पति ने आकर शादी का विरोध किया था। साथ ही युवती ने भी विदाई करने से मना कर दिया, जिस पर बरात लौट गई। फिलहाल किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed