फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the bridegroom missed the dowry cart in the third round in kanpur, left the rounds incomplete and fled

नहीं मिली कार, तो लौटी बरात: तीसरे फेरे में दूल्हे को याद आई दहेज की गाड़ी, फेरे अधूरे छोड़कर हुआ फरार

Fri, 03 Mar 2023 11:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Mar 2023 11:44 AM IST
सार

गोविंदनगर में शादी हो रही थी, लेकिन बिधनू निवासी पीड़िता के सपने टूट गए। दरअसल, दूल्हे को तीसरे फेरे में दहेज की कार याद गई। इसके बाद हल्ला मचना शुरू हो गया और वर पक्ष बरात लेकर लौट गया।

विज्ञापन
the bridegroom missed the dowry cart in the third round in kanpur, left the rounds incomplete and fled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर में फेरों के दौरान अचानक दूल्हे को दहेज में मांगी गई कार की याद आ गई। परिजनों ने भी हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। फेरे अधूरे छोड़ दूल्हा बरात लेकर लौट गया। लड़की पक्ष के लोगों ने इज्जत की दुहाई दी, लेकिन लड़का पक्ष ने एक न सुनी।

विज्ञापन

दुल्हन ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर से लड़के पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। सीपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दें कि वधू पक्ष के कार देने में असमर्थता जताने पर, फेरों के बीच दूल्हा और उसके परिवार वाले वापस चले गए।
विज्ञापन

बिधनू के न्यू आजादनगर सतबरी रोड निवासी सपना गुप्ता ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड को बताया कि उनकी शादी 15 फरवरी 2023 को गोविंदनगर स्थित एक गेस्ट हाउस से होनी थी। गोद भराई, तिलक और जयमाल का कार्यक्रम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन तीसरा फेरा ले रहे थे तभी दूल्हे और उसके दीदी, जीजा और अन्य ससुरालीजनों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। कारण पूछा तो दहेज में कार न होने को लेकर नाराजगी जताने लगे। आरोप है कि इसके पहले लड़के वाले तीन लाख रुपये घर से ले गए थे। एक लाख रुपये गेस्ट हाउस में दिए गए।

लिफाफों में दिए गए रुपयों को मिलाकर कुल पांच लाख रुपये दिए गए। इसके बाद भी फेरों के समय हंगामा कर दिया गया। जब लड़की पक्ष ने कार देने में असमर्थता जताई, तो दूल्हे ने बीच में ही फेरे रोक दिए और बरात लेकर लौट गया। सीपी बीपी जोगदंड ने बताया कि थानेदार को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed