{"_id":"6802adfa817b3411dc05d1fe","slug":"the-bride-went-with-a-relative-before-the-bhavvar-kanpur-news-c-362-1-ka11002-122338-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भांवरों से पहले रिश्तेदार युवक के साथ गई दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भांवरों से पहले रिश्तेदार युवक के साथ गई दुल्हन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी कलां में द्वारचार और चढ़ावा के बाद भांवरों की रस्म के पहले दुल्हन रिश्तेदार युवक के साथ चली गई। देर होने पर दुल्हन का इंतजार कर रहे दूल्हे और उसके परिजनों ने दुल्हन की मां से पूछा तो वह कुछ देर में पता कर बताने की बात कहकर निकल गईं। इसके बाद अन्य परिजन भी एक के बाद घर में ताला बंद कर कहीं चले गए। दूल्हे के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दूल्हे के परिवार ने पनकी थाने में तहरीर दी है।
शिवली के केसरी निवादा निवासी वीरू तमिलनाडु में चप्पल कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी शादी पनकी कलां निवासी युवती से तय हुई थी। बुधवार रात उनके परिजन बरात लेकर पनकी कलां पहुंचे। देर रात दूल्हा भांवरों की रस्म के लिए मंडप के नीचे दुल्हन का इंतजार हो रहा था। देर होने पर दूल्हे वीरू के पिता राकेश ने दुल्हन की मां से उसकी बेटी के बारे में पूछा। मां ने बताया कि वह फुफेरे भाई के साथ कहीं गई हैए अभी आती होगी। लड़के वालों को शक हुआ तो शादी का जेवर और खर्च वापस मांगा। इस पर दुल्हन की मां व अन्य करीबी रिश्तेदार भी उसे ढूंढने के बहाने घर में ताला लगाकर गायब हो गए। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दूल्हे के पिता राकेश ने दुल्हन, उसकी मां और शादी तय कराने वाले बिचौलिए के विरुद्ध पनकी थाने में तहरीर दी है। लड़की वालों की तलाश की जा रही है।