{"_id":"6346a4e5475d3528ea239551","slug":"the-body-of-the-sweeper-was-found-hanging-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: सफाई कर्मी का शव फंदे पर लटका मिला, बच्चों को साथ लेकर मायके गई थी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: सफाई कर्मी का शव फंदे पर लटका मिला, बच्चों को साथ लेकर मायके गई थी पत्नी
Wed, 12 Oct 2022 04:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 12 Oct 2022 04:59 PM IST
सार
नवाबगंज थाना क्षेत्र में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सफाईकर्मी परिवार सहित कर्मचारी आवास में रहता था। उसका शव कमरे में फंदे में लटका मिला। पत्नी, बच्चों को साथ लेकर मायके गई थी और कर्मी घर में अकेला था।
विज्ञापन
फांसी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में सोहरामऊ स्थित प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी आवास में रहता था। बुधवार को सफाईकर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह अकेला था। पत्नी, बच्चों के साथ मायके गई थी। अन्य कर्मियों ने शव लटका देखा तो प्रबंधन के लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लखनऊ के अमौसी मोहल्ला निवासी राजू (32) सरस्वती मेडिकल कॉलेज में नौ साल से सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। उसकी पत्नी रेखा भी इसी मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी है। दोनों तीन बच्चों के साथ कैंपस में बने कर्मचारी आवास में रहते थे।
विज्ञापन
मंगलवार को पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके हिम्मतगढ़ गांव गई थी। बुधवार सुबह राजू का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। कर्मचारियों की नजर पड़ी तो प्रबंधन के लोगों और परिजनों को सूचना दी। रेखा ने पुलिस को बताया कि पति राजू शराब के लती थे। मना करने पर मारपीट करते थे।
विज्ञापन
Trending Videos
इससे परेशान होकर वह मायके चली गई थी। पति की मौत से पत्नी, दो बेटी और एक बेटा बेहाल हैं। एसओ अमित सिंह ने बताया कि पत्नी ने अधिक शराब पीने और विरोध करने पर मारपीट और मायके चले जाने की बात बताई है। अनुमान है कि नशे में ही उसने फांसी लगाई है। घटना की जांच की जा रही है।