फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of the mason was recovered from the canal after six hours.

Kanpur News: छह घंटे बाद रजवाहा से बरामद हुआ राजमिस्त्री का शव

Sun, 17 May 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 17 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The body of the mason was recovered from the canal after six hours.
रनियां। थाना क्षेत्र के पचगवां के पास शुक्रवार शाम छह बजे के करीब एक राजमिस्त्री घाटमपुर रजवाहा में नहाते समय डूब गया। रात होने पर पुलिस के सर्च अभियान बंद कर देने के बाद भी परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश जारी रखी। घटना के छह घंटे बाद गोताखोरों ने रजवाहा से राजमिस्त्री का शव खोज निकाला।
विज्ञापन

किशरवल गांव निवासी विपिन कश्यप (35) पुत्र रामकिशोर राजमिस्त्री का काम करते थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव के मजदूर गोलू के साथ पचगवां के प्रभु पाल के मकान में काम करने गए थे। गोलू ने बताया कि काम पूरा होने के बाद वह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। घाटमपुर रजवाहा में लोगों को नहाते देख व गर्मी अधिक होने के चलते वह दोनों भी नहाने लगे। नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से विपिन गहराई में चला गया। उसने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह डूब गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से राजमिस्त्री की तलाश शुरू करवाई। रात अधिक हो जाने पर रात नौ बजे के करीब पुलिस ने तलाश बंद करवा दी। हालांकि परिजन स्थानीय लोगों की मदद से राजमिस्त्री की तलाश करते रहे। रात 11 बजे के करीब लोगों ने राजमिस्त्री के शव को खोज निकाला। वट सावित्री के व्रत के दिन पति की मौत हो जाने पर पत्नी निशा रो-रोकर बेहाल रही। ताऊ नंदकिशोर ने बताया कि विपिन अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। दो साल पहले उसकी शादी निशा के साथ हुई थी। रनियां थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में परिजन की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed