फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of lover was found hanging in girlfriend house, mother said  girl and her family accused of murder

Auraiya: प्रेमिका के घर फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव, मां बोली- युवती व उसके परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 23 Aug 2024 09:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Aug 2024 09:01 AM IST
सार

Auraiya News: बिधूना कस्बे में प्रेमिका के घर के बाहर प्रेमी का शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। वहीं, मृतक की मां ने युवती और उसके परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
The body of lover was found hanging in girlfriend house, mother said  girl and her family accused of murder
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के बिधूना कस्बे में शुक्रवार सुबह पुलिस ने फंदे पर लटका एक युवक का शव बरामद किया है। यृवक का शव दिबियापुर मार्ग पर एक गेस्ट हाउस के परिसर में पीछे की तरफ बने आवास के बाहर लटका हुआ था। मौके पर मौजूद मृतक की मां ने प्रेमिका व उसके परिजनों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

कस्बा के किशोरगंज निवासी अश्वनी (26) का वहीं रहने वाली एक युवती से लगभग छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसमें युवक व युवती के कोर्ट मैरिज करने की भी चर्चा है। मृतक की मां सुधा ने बताया कि लगभग छह माह से उसका पुत्र कस्बा निवासी युवती के साथ उसी के घर पर रह रहा था। जहां आज उसका शव साड़ी के फंदे से घर के बाहर लटका मिला।
विज्ञापन




वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की मां ने कहा कि प्रेमिका व उसकी मां ने बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका व उसकी मां को हिरासत में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed