फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of an elderly man was found in a field, after postmortem family members created a ruckus

Kanpur: खेत में मिला था छेड़छाड़ के आरोपी बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का हंगामा…रोड किया जाम

Thu, 03 Oct 2024 10:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Oct 2024 10:12 AM IST
सार

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई थी। मामले में पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने शव को गांव के चौराहे पर रखकर रोड जाम कर दिया है।  

विज्ञापन
The body of an elderly man was found in a field, after postmortem family members created a ruckus
सड़क पर शव रखकर हंगामा करते परिजन और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग महिला से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे एक बुजुर्ग का अर्धनग्न शव पनकी स्थित खेत के गहरे गड्ढे में पड़ा मिला था। मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही, शव  को गांव के चौराहे पर रखकर रोड जाम कर दिया।

विज्ञापन

बता दें कि बुजुर्ग का अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला था। घटनास्थल के पास ही साइकिल व कपड़े भी पड़े मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

सचेंडी के कला का पुरवा निवासी दुर्गा सिंह (65) लोहिया चौराहे के पास स्थित एक धर्मकांटे में पल्लेदारी का काम करते थे। परिवार में पत्नी सुशीला, दो बेटे विपुल सिंह व अमित सिंह है। बेटे विपुल ने बताया कि रोज की तरह वह मंगलवार सुबह काम पर जाने के लिए निकले लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन



कंधे और दाहिने घुटने में चोट के निशान
परिजनों ने उनकी तलाश में धर्मकांटा व रिश्तेदारों को कॉल कर पूछताछ की, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। बुधवार सुबह परिजन उनकी खोजबीन करते हुए पनकी के बनपुरवा स्थित राम ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तो शव गड्ढे में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। उनके कंधे और दाहिने घुटने में चोट के निशान थे।

बिसरा सुरक्षित किया गया
इसके चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया था कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा सुरक्षित किया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आरोप लगाने वाली महिला से चल रहा जमीन का विवाद
छोटे बेटे अमित ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली दिव्यांग महिला से उनका जमीन का विवाद चल रहा है। 30 सितंबर को महिला ने पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सचेंडी थाने पुलिस को तहरीर दी थी जिसको लेकर पिता काफी परेशान चल रहे थे।

दरोगा पर अभद्रता का आरोप
मृतक के बेटे अमित के अनुसार पड़ोसी युवती के प्रार्थना पत्र पर मंगलवार सुबह भीमसेन चौकी से आए दरोगा ने पिता को दो घंटे में हाजिर करने की बात कही। कारण पूछने पर भड़के दरोगा ने परिवार के साथ गाली गलौज भी की थी। साथ ही हाजिर न होने पर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

थाने के बाहर परिजनों ने काटा हंगामा
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर पनकी थाने पहुंचे। जहां परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने गांव चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed