फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The body of a youth was thrown on the roadside after killing him, the suspects were taken into custody

Etawah: युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका, ट्यूबवेल और खेत पर पड़ा था खून, संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

Sun, 21 Jul 2024 01:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Jul 2024 01:27 PM IST
सार

Etawah News: एसपी देहात सतपाल सिंह और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। एसपी  देहात ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
The body of a youth was thrown on the roadside after killing him, the suspects were taken into custody
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र में युवक का शव खेत से लगभग चार किलोमीटर आगे वैदपुरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खून से लथपथ बाइक से दबा हुआ मिला है। युवक खेत देखने की बात कहकर गांव गया था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

युवक के खेत पर बने ट्यूबवेल पर खून, सड़क पर खून के निशान, देशी शराब के खाली क्वार्टर की चार बोतल, मृतक की चप्पल आदि बरामद की गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि शराब पिलाकर युवक की खेत पर ही हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

वहीं, उसे हादसा दिखाने के लिए घटना से लगभग चार किलोमीटर दूर शव फेंका गया। शिशुपाल सिंह (45) पुत्र लज्जाराम निवासी ओमपुरम कॉलोनी इटावा करीब पांच साल से बच्चों और पत्नी के साथ इसी घर पर रह रहा था। अकबरपुर गांव स्थित पैतृक घर पर मां रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव जाने की बात कहकर निकला था युवक
पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे गांव जाने की बात कहकर चले गए थे। गांव में ही खाना खाया था। रात लगभग सवा नौ बजे फोन से बात हुई, तो कहा था कि मैं घर आकर लेट गया हूं। सुबह आऊंगा। रविवार सुबह खेत पर पहुंची मां ने खून और बेटे की चप्पल देखकर परिवार को सूचना दी।

कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए लिया गया
उधर, उससे देर रात लगभग 12 बजे वेदपुरा पुलिस ने शिशुपाल का शव जिला अस्पताल पहुंचा दिया था। सूचना पर पहुंची वैदपुरा और बसरेहर पुलिस ने दोनों स्थानों पर जांच पड़ताल की है। एसपी देहात सतपाल सिंह और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। एसपी  देहात ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed