{"_id":"62a5ef8d52df065f046e8238","slug":"the-body-of-a-youth-missing-for-three-days-was-found-in-farrukhabad-police-sent-the-body-for-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीन दिन से लापता युवक का शव मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीन दिन से लापता युवक का शव मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sun, 12 Jun 2022 07:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 12 Jun 2022 07:22 PM IST
सार
उबरीखेड़ा स्थित रेलवे ट्रैक के पास तीन दिन से लापता युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के पास घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में तीन पूर्व घर से निकले युवक का शव रविवार दोपहर 12 बजे क्षेत्र के उबरीखेड़ा स्थित रेलवे ट्रैक के निकट झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने मामले की जांच पड़ताल की। वहीं, शव के पास मिले मोबाइल फोन से कॉल कर युवक के परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
भोलेपुर के दुर्गा कालोनी निवासी लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त क्लर्क रामरतन पांडेय ने परिजनों के साथ पहुंचकर शव की शिनाख्त पुत्र विनय पांडेय (47) के रूप में की। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजेय कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके साथ ही, घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। फिलहाल, पुलिस हत्या मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक रामरतन पांडेय का पुत्र विनय पांडेय तीन दिन पूर्व घर से बाजार गया था। वह लौटकर नहीं आया। परिजन उसकी तलाश करते रहे। रविवार को विनय पांडेय का शव कमालगंज क्षेत्र में झाड़ियों में युवक का शव पड़ा मिला। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन