{"_id":"67f165ee1ae6a520b306722e","slug":"the-body-of-a-laborer-was-found-hanging-from-the-pillar-of-the-plot-etawa-news-c-216-1-etw1002-123630-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्लॉट के पिलर से लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्लॉट के पिलर से लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के गिरजा कॉलोनी में खाली पड़े प्लॉट में स्थित पिलर में गमछे के फंदे लटका मजदूर का शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
बिचपुरी खेड़ा निवासी मजदूर प्यारे लाल (47) शुक्रवार शाम घर से बिना बताए निकल गए थे। परिजनों ने रातभर तलाश की। शनिवार सुबह करीब छह बजे प्यारे लाल के दामाद हरी शंकर ने पुलिस को फोन करके लापता होने की सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने गिरजा कॉलोनी में एक शव लटका मिलने की जानकारी दी।
चचेरे भाई उदयवीर ने बताया कि शिनाख्त करने पर शव भाई प्यारेलाल का निकला। बताया कि भाभी की चार साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके एक बेटा व तीन बेटियां हैं। एसओ फ्रेंड्स कॉलोनी अमित मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल की जांच पड़ताल की है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों की ओर से अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।