{"_id":"689b8d570544cc28e80fd4e6","slug":"the-body-of-a-laborer-was-found-hanging-from-a-tree-near-his-house-etawa-news-c-216-1-etw1002-129353-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
इकदिल। गांव जगन्नाथपुर के बाहर मंगलवार को खेत में स्थित पेड़ पर शटरिंग मजदूर का शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। फॉरेंसिक ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। हालांकि मां ने हत्या की आशंका जताई है।
विजय कुमार (27) शटरिंग काम करता था। सुबह उसका शव ग्रामीणों ने घर से दो सौ मीटर दूर गांव के बाहर श्याम सिंह के खेत पर स्थित पेड़ पर लटका देखा। इस पर परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों ने पूछताछ की। युवक की मां रेशमा देवी ने पुलिस को बताया बेटा सोमवार शाम खाना खाकर परिजनों के साथ सो गया था। उसके बाद रात में किस समय घर से निकल गया। इसकी कोई सही जानकारी नहीं। उन्होंने हत्या की आशंका जताई।
मां ने बताया कि विजय तीन भाइयों में घर का छोटा बेटा था। उसने दो साल पहले अपने सगे मामा की बेटी से शादी की थी। उसकी तीन माह की एक बच्ची भी है। घटनास्थल पर पहुंची पत्नी अन्नू गोद में लिए मासूम बच्ची को लेकर बिलखती रही। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया विजय शराब पीने का आदी था। उसी के चलते सोमवार रात को घर में मां और पत्नी से कहासुनी हुई थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।