{"_id":"69260f2b7862ab44d1093d0e","slug":"the-body-of-a-grain-merchant-was-found-lying-in-a-pool-of-blood-suspicion-of-murder-kanpur-news-c-220-1-akb1007-134588-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खून से लथपथ पड़ा मिला गल्ला व्यापारी का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खून से लथपथ पड़ा मिला गल्ला व्यापारी का शव, हत्या की आशंका
Wed, 26 Nov 2025 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। भेवान-केसरी निवादा मार्ग पर नया पुरवा के पास उसर भूमि में मंगलवार सुबह एक गल्ला व्यापारी का शव पड़ा मिला। पास में ही उसकी बाइक खड़ी थी। स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। परिजन ने सोमवार शाम से व्यापारी के लापता होने की बात कहते हुए हत्या की आशंका जताई है।
शिवली थाना क्षेत्र अरसदपुर निवासी गल्ला व्यापारी राजाबाबू (22) पुत्र संतराम का शव नया पुरवा गांव के पास संदिग्ध हालत में ऊसर भूमि में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भेवान के पूर्व प्रधान रामपाल राजपूत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की। पुलिस को शव से कुछ दूरी पर चार शराब के खाली क्वार्टर, ग्लास, पानी के पाउच व कुछ दूरी पर एक पेड़ा पड़ा मिला। फॉरेंसिक टीम की छानबीन के दौरान राजाबाबू के सीने में एक खून से लथपथ पत्र चिपका मिला है। वहीं, सीने पर घाव मिले हैं व पास में ही एक ब्लेड भी पड़ा मिला। एएसपी राजेश पांडेय ने भी घटना स्थल पर जांच पड़ताल की है।
राजाबाबू की मौत की जानकारी पर उसके पिता संतराम, भाई प्रमोद, मां सुखदेही व परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। प्रमोद ने बताया कि भाई अविवाहित थे और गल्ले का व्यापार करते थे। सोमवार दोपहर तीन बजे वह डेढ़ लाख रुपये लेकर शिवली स्थित पीएनबी बैंक शाखा में जमा करने के लिए बाइक से निकले थे। देर रात तक घर न आने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। सुबह उनका शव मिलने की जानकारी हुई। भाई शराब का सेवन नहीं करते थे। प्रमोद का आरोप है कि भाई की हत्या की गई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि राजाबाबू के पास खून से भीगा सुसाइड नोट व एक युवती की दो फोटो मिली हैं। उसमें युवक की ओर से एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग होने व उसकी शादी हो जाने का जिक्र किया गया है। साथ ही युवती के बिना न रह पाने की वजह से आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ ही परिजन से अपने इस कदम को लेकर माफी मांगने की बात भी लिखी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
...............................
घटना स्थल से गायब मिला व्यापारी का मोबाइल
गल्ला व्यापारी के शव के पास छानबीन के दौरान पुलिस को उसका मोबाइल नहीं मिला है और न ही रुपये बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि राजाबाबू के मोबाइल की तलाश की जा रही है। साथ ही परिजन से मिले उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के साथ सीडीआर निकलवाई जा रही है। इसके अलावा व्यापारी रुपये जमा करने के लिए बैंक गया है या नहीं इसकी भी जानकारी की जा रही है।
...........................
वर्जन...........
घटना को लेकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। राजाबाबू के पास से मिले सुसाइड नोट की जांच करने के साथ हस्त लेख का भी मिलान किया जा रहा है। इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश पांडेय, एएसपी