{"_id":"6a34515346d9769d300d8b5d","slug":"the-board-of-secondary-education-has-revoked-the-recognition-of-a-school-kanpur-news-c-220-1-ka21001-144490-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने समाप्त की एक स्कूल की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने समाप्त की एक स्कूल की मान्यता
Fri, 19 Jun 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के राजपुर ब्लॉक स्थित वित्तविहीन स्कूल एसएन बालिका इंटर कॉलेज की मान्यता को समाप्त कर दिया है। बीते दो वर्षों से स्कूल में एक भी छात्र का पंजीकरण न होने पर यह कार्रवाई की गई है।
डीआईओएस बृज भूषण चौधरी ने बताया कि परिषद के नियमानुसार लगातार दो वर्षों तक शैक्षणिक गतिविधि में निष्क्रिय रहने वाले विद्यालयों की मान्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। राजपुर में संचालित इस स्कूल में लगातार दो सत्रों से परीक्षा में कोई छात्र शामिल न होने और कक्षाएं संचालित न करने के कारण मान्यता को समाप्त किया है। दरअसल इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के तहत गठित परिषद विनियमों के अध्याय सात में संस्थाओं को मान्यता देने संबंधी प्रावधान हैं।
इसी के तहत यदि कोई हाईस्कूल या इंटरमीडिएट नवीन (वन टाइम) या इंटरमीडिएट नवीन वर्ग की मान्यता प्राप्त विद्यालय से लगातार दो शैक्षिक सत्रों तक कोई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं होता है या कक्षाएं संचालित नहीं की जाती हैं, तो उस विद्यालय की प्रदत्त मान्यता स्वतः समाप्त समझी जाती है। परिषद ने यह निर्णय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2024-2025 और 2025-2026 में छात्रों के परीक्षा में शामिल नहीं होने और कक्षाएं संचालित नहीं करने के कारण लिया है।