{"_id":"68b34531aae8eccc59037d49","slug":"the-bitch-bit-two-more-people-the-gussae-mohalle-residents-dug-up-and-ran-wild-etawa-news-c-216-1-etw1002-130132-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कुतिया ने दो और लोगों को काटा, गुस्साए मोहल्लेवासियों ने खदेड़कर बीहड़ में भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कुतिया ने दो और लोगों को काटा, गुस्साए मोहल्लेवासियों ने खदेड़कर बीहड़ में भगाया
विज्ञापन
इटावा। मोहल्ला लालपुरा की नई बस्ती में शनिवार को दूसरे दिन पालतू कुतिया ने पड़ोसी युवक और एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर को काट लिया। इससे गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने कुत्तियों को लाठी-डंडों से खदेड़कर पास के बीहड़ इलाके में भगा दिया। उधर, मृतक बालक के चाचा की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने कुतिया मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शहंशाह निवासी गाड़ीपुरा का बेटा आहिल (11) शुक्रवार सुबह कूड़ा बीनने के लिए निकला था। इस बीच वह मोहल्ला लालपुरा की नई बस्ती में पहुंच गया। यहां एक प्लॉट में वह कूड़ा बीन रहा था इस बीच पड़ोस में रहने वाले रितिक की पालतू कुतिया ने बालक पर हमला कर दिया था। बचने के प्रयास में वह गिर पड़ा था और कुतिया ने उसके गले को जबड़े से दबाकर मार डाला था। इसके बाद आवारा कुत्ते उसके शव को नोंचने लगे थे। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल था। शनिवार सुबह कुतिया ने पड़ोस में रहने वाले गुड्डू पर हमला करके उसे घायल कर दिया। फिर इसके बाद पड़ोस में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे अनिल निवासी सिविल लाइन क्षेत्र को घायल कर दिया। एक-एक बाद एक हमले देखते हुए मोहल्ले वालों ने कुतिया को लाठी-डंडे से खदेड़ दिया। उधर, कोतवाली पुलिस ने आहिल के चाचा नसीम की तहरीर पर रितिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कुतिया लोगों ने खदेड़कर जंगल क्षेत्र में भगा दी है। बालक के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।