{"_id":"664698955bfe1f52cf09f8c6","slug":"the-bike-went-out-of-control-and-fell-into-the-canal-uncle-injured-and-nephew-drowned-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-112562-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बेकाबू होकर बाइक नहर में गिरी, चाचा घायल भतीजा डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बेकाबू होकर बाइक नहर में गिरी, चाचा घायल भतीजा डूबा
Fri, 17 May 2024 05:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 17 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
शिवली। कानपुर से मजदूरी करके बाइक से वापस खलकपुर आ रहे बाइक सवार चाचा- भतीजे बेकाबू होकर नहर किनारे जा गिरे। चाचा सड़क पर घायल होकर गिर गया, जबकि भतीजा बाइक समेत राम गंगा नहर में जा गिरा। युवक के नहर में गिरकर डूबने की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखाेरों की मदद से तलाश शुरू की है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के खलकपुर निवासी कुलदीप (28) अपने चाचा सुनील के साथ गुरुवार को बाइक से कानपुर मजदूरी करने गया था। शाम चार बजे के करीब वापस आते समय झाड़ापुरवा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें सुनील नहर की पटरी किनारे गिरकर घायल हो गया। जबकि कुलदीप बाइक समेत नहर में जा गिरा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी श्रीराम पटेल ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा व गोताखोरों को बुला कर नहर में तलाश करवाई। हालांकि देर शाम तक कुलदीप का कुछ पता नहीं चला। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम कोतवाली प्रभारी संजय गुप्ता भी घटना स्थल पर पहुंचे और गांव के लोगों से जानकारी ली। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया की बहाव अधिक होने पर नहर में डूबे युवक का पता नहीं चल पाया है। कुछ दूरी पर जाल डलवाया गया है। शुक्रवार को फिर नहर में गोताखोर उतारे जाएंगे।