फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bank gave 113 grams of gold to a goldsmith, but it turned out to be only 25 grams when melted.

Kanpur News: बैंक ने सर्राफ को दिया 113 ग्राम सोना, गलने पर निकला 25 ग्राम

Sun, 12 Apr 2026 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The bank gave 113 grams of gold to a goldsmith, but it turned out to be only 25 grams when melted.
कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र स्थित आईआईएफएल फाइनेंस बैंक शाखा के कर्मचारियों पर गोविंदनगर के सर्राफ ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उनके अनुसार बैंक कर्मियों ने जिसे 113 ग्राम सोने का टुकड़ा कहकर गलाने के लिए दिया। उसमें महज 25 ग्राम ही सोना निकला। बैंक कर्मियों ने कहा था कि यह एक ग्राहक का है जिसने इस पर गोल्ड लोन लिया है। चुका न पाने पर इसे बेचकर 7.50 लाख का लोन अदा करना है।
विज्ञापन

गोविंदनगर टी ब्लाॅक निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा की क्षेत्र में सेठ राधा-कृष्ण ज्वैलर्स नामक दुकान हैं। सुरेंद्र के अनुसार शुक्रवार को किदवईनगर निवासी उनके परिचित योगेंद्र पांडेय दुकान आए। उन्होंने बताया कि आईआईएफएल बैंक शाखा प्रबंधक उनकी परिचित हैं। बैंक में किसी ग्राहक ने 113 ग्राम सोना रखकर लोन लिया लेकिन चुका नहीं पाया। बैंक लोन खत्म करने के लिए उसे बेचना चाहती है।
विज्ञापन

बैंक को महज 7.50 लाख रुपये चाहिए। इस पर सर्राफ तैयार हो गए। उन्होंने बैंक प्रबंधक के कहने पर सोना गलाने से पहले ही 7.50 लाख रुपये बैंक के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद बैंककर्मी की मौजूदगी में सोना गलाया तो उसमें सिर्फ 25 ग्राम ही निकला। बैंक से रुपये लौटाने को कहा तो उन्होंने साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक कर्मचारियों से लोन लेने वाले ग्राहक के बारे में जानकारी मांगी लेकिन सभी टालते रहे। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed