फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The auspicious celestial alignments forming during Navratri will boost market vibrancy.

Kanpur News: नवरात्र में बन रहे महायोग, बढ़ाएंगे बाजारों में रौनक

Wed, 14 Oct 2026 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The auspicious celestial alignments forming during Navratri will boost market vibrancy.
कानपुर। इस बार नवरात्र में 17 से 20 अक्टूबर के बीच चार महायोग बन रहे हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि इन महायोगों का व्यापक प्रभाव पड़ेगा। खरीदारी बढ़ने से बाजारों की चमक बढ़ेगी। इसके साथ ही सुख, समृद्धि और प्रोन्नति के योग भी बनते नजर आ रहे हैं। मुख्य रूप से बुधादित्य राजयोग, त्रिग्रही योग, नीचभंग राजयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है जो कई राशियों की किस्मत बदल सकता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित पीएन द्विवेदी का कहना है कि इस दौरान बुधादित्य राजयोग बन रहा है। यह बुद्धि, व्यापार और करियर में अपार सफलता देता है। वहीं त्रिग्रही योग, नीचभंग राजयोग शुभ फल देने वाले है। उन्होंने बताया कि 18 और 19 अक्टूबर को ''सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसमें किए गए सभी कार्य सिद्ध और सफल होते हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की महासप्तमी (17 अक्टूबर), महाअष्टमी (18 अक्टूबर) और महानवमी (19 अक्टूबर) को पड़ रही है। पंचांग के अनुसार इसी दौरान गजकेसरी योग का प्रभाव भी रहेगा, जो माता दुर्गा की विदाई के समय आध्यात्मिक और भौतिक समृद्धि लेकर आता है। ज्योतिषाचार्य द्विवेदी ने बताया कि इस दौरान व्यापार की उन्नति हो सकती है। बाजारों में खरीदारी बढ़ती है। इसके साथ प्रोन्नति का भी योग बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ज्योतिषाचार्य प्रीति पवन तिवारी का कहना है कि महायोगों के दौरान व्यापार जगत के लिए अच्छा समय होगा। खुदरा, बैंकिंग, फाइनेंस, और पार्टनरशिप में चल रहे बिजनेस में तेजी देखने को मिलेगी। विदेशी व्यापार या लंबी दूरी के व्यापारिक संबंधों से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। इन राजयोगों से मुख्य रूप से तुला, कन्या, कुंभ, मेष और मिथुन राशि के जातकों को अपने व्यापार को अगले स्तर पर ले जाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी व्यापारिक आइडिया पर काम करने का मौका मिल सकता है।
----------
सावधानी
-सरकारी क्षेत्र, टैक्स, या कानूनी दस्तावेजों से जुड़े कार्यों में अत्यधिक सावधानी बरतें।
-कोई भी नया बड़ा निवेश या लोन लेने से पहले कागजी कार्रवाई पूरी तरह जांच लें।
-बाजार में सट्टेबाजी में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed