फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The atmosphere is now becoming election oriented... Bhandara in the afternoon, feast in the evening

Kanpur News: माहौल अब चुनावी हो रहा... दोपहर में भंडारा, शाम को भोज

Mon, 08 Jun 2026 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere is now becoming election oriented... Bhandara in the afternoon, feast in the evening
कानपुर। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, नेताओं की सक्रियता जनता के बीच बढ़ रही है। गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के सरोजनीनगर में रविवार की दोपहर भाजपा नेता और पूर्व विधायक अजय कपूर ने भंडारा आयोजित किया। शाम के समय भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शास्त्रीनगर में कार्यकर्ताओं के लिए भोज रखा। दोनों ही आयोजन में भाजपा की उत्तर इकाई के जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेता माैजूद रहे। इन आयोजनों को लेकर गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासी चर्चा रही। उनका कहना था कि माहौल अब चुनावी हो रहा है। दोपहर के लजीज व्यंजन कायदे से पचे भी नहीं थे कि तब तक बाटी-चोखा और दाल खाने की बारी आ गई।
विज्ञापन


गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र से अक्तूबर 2019 में उप चुनाव जीतकर सुरेंद्र मैथानी पहली बार भाजपा से विधायक बने। 2022 का विधानसभा चुनाव भी उन्होंने जीता। ऐसे में सुरेंद्र मैथानी को पूरी उम्मीद है कि भाजपा नेतृत्व गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर उन पर ही दांव लगाएगा। गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र से ही अजय कपूर 2002 और 2007 में कांग्रेस से विधायक चुने जा चुके हैं। कांग्रेस छोड़ कर अब वह भाजपा में हैं। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शहरी क्षेत्र से अजय कपूर भी भाजपा के एक तगड़े उम्मीदवार माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन अलग-अलग समय पर भाजपा के दो नेताओं का भोजन का आयोजन महज एक संयोग है या राजनीतिक प्रयोग है। इसे लेकर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि यह महज एक संयोग है। हमें अजय कपूर के आयोजन की जानकारी नहीं थी। हमने अपने विधानसभा क्षेत्र के नींव से शीर्ष तक के भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत और सम्मान का आयोजन रखा था और यह पहले से ही निर्धारित था। वहीं, पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि भंडारा और राजनीति का एक-दूसरे से कोई सरोकार नहीं है। भंडारे का दिन पहले से ही नियत था और वह पूरी तरह से धर्म के प्रति आस्था को समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed