फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The air is being polluted by burning garbage along the highway.

Kanpur News: हाईवे किनारे सुलगते कूड़े से दूषित हो रही हवा

Mon, 25 May 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 25 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The air is being polluted by burning garbage along the highway.
राजपुर। सिकंदरा में कानपुर- इटावा हाईवे किनारे कूड़ा एकत्र कर आग लगाई जा रही है। सुलगते कूड़े से नगर की आबोहवा प्रदूषित हो रही है। वहीं, हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों की इस समस्या पर जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं।बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने और हवा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए खुले में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध है। कूड़ा जलाने वालों पर जुर्माना का प्रावधान है। बावजूद इसके हाइवे किनारे कूड़ा जलाने पर रोक नहीं लग पा रही हैं।
विज्ञापन

सिकंदरा नगर पंचायत के 11 वार्डों से साफ सफाई के बाद निकले कूड़ा-कचरे को नगर से दो किलोमीटर दूर संदलपुर रोड स्थित जटियापुर में बनाए गये कूड़ा निस्तारण केंद्र (एमआरएफ सेंटर) ले जाकर कूड़ा निस्तारण का दावा किया जाता है। हालांकि नगर के लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के कर्मचारी कूड़े को एमआरएफ सेंटर पहुंचाने में कोताही करते हैं। अक्सर सूर्या फ्लाई ओवर के नीचे से बिरहाना की ओर जाने वाले हाईवे किनारे डंप कर देते हैं। अधिक कूड़ा इकट्ठा होने पर इसमें आग लगा दी जाती है। हाईवे किनारे सुलगते कूड़े से आबोहवा दूषित हो रही है। इससे राहगीर परेशान होते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कूड़े में लगी आग रविवार पूरे दिन सुलगती रही। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों, राहगीरों को परेशानी हुई। हाइवे किनारे रहने वाले रमेश कश्यप, मोहित कुशवाहा, सुघर सिंह, कमल कुशवाहा, दरोगा कुशवाहा आदि ने बताया कि कूड़े में आग लगने से पर्यावरण में जहर घोला जा रहा है। पर्यावरण को लेकर बनाए गए कानून का पालन नहीं हो रहा है। कूड़ा सुलगने से आवोहवा दूषित हो रही है साथ ही पेड़ो की जड़ें टहनियां और पत्तियां को नुकसान पहुंच रहा है। नगर पंचायत के ईओ प्रदीप कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से हाइवे किनारे कूड़ा नही डंप किया जा रहा है। कूड़ा कहां से डंप हो रहा है इसकी छानबीन कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
कूड़े के साथ झुलस गए शीशम के पेड़
राजपुर। वन विभाग लाखों रुपये खर्च करके हर वर्ष सड़कों के किनारे पौधे लगाता है। हाईवे किनारे कूड़ा जलाने के चक्कर में पेड़ भी आग की भेंट चढ़ रहे हैं। इससे वातावरण तो प्रदूषित हो ही रहा है साथ में हरित क्रांति को भी नुकसान हो रहा है। शनिवार को लगाई गई कूड़े में आग से शीशम के पेड़ भी झुलस गए हैं। सिकंदरा तहसील के अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी नियमित इसी नेशनल हाईवे से सुबह शाम धुएं के गुबार के बीच वाहनों को दौड़ा कर निकल जाते हैं। वहीं, सरकारी व गैर-सरकारी विभागों की ओर से पर्यावरण का संदेश दिया जाता है लेकिन यही संदेश देने वाले पेड़ों में लग रही आग को देखते हैं और आगे निकल जाते है। इसकी सूचना भी देना जरूरी नहीं समझते। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed