Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The age group of heart patients has decreased by 15 to 20 years

UP: 35 साल के युवाओं की धमनियों में 65 साल वाला ब्लॉकेज, 15 से 20 साल कम हो गया हार्ट रोगियों का आयु वर्ग

Thu, 26 Dec 2024 05:22 PM IST
शिखा पांडेय रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर
रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 05:22 PM IST
सार

कॉर्डियोलॉजी में हार्ट अटैक के 1500 रोगियों पर हुए अध्ययन में सामने आया कि 35 साल के युवाओं की धमनियों में 65 साल वाला ब्लॉकेज हो रहा है। हार्ट रोगियों का आयु वर्ग 15 से 20 साल कम हो गया है।

विज्ञापन
The age group of heart patients has decreased by 15 to 20 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिस उम्र को सेहत के लिहाज से सबसे बेहतर माना जाता रहा है, अब वह हृदय रोग की उम्र हो गई है। 35 साल के युवाओं की हृदय की धमनियों में 65 साल उम्र वाला ब्लॉकेज मिल रहा है। धमनियों में बड़ा थक्का जम रहा है और कुछ की तीनों धमनियां ब्लॉक मिल रही हैं। एलपीएस कार्डियोलॉजी के अध्ययन के मुताबिक 10-15 साल में हार्टअटैक के रोगियों का आयु वर्ग 15 से 20 साल कम हो गया है। यही बात अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के शोध में कही गई है। शोध में यूरोप और देश के हृदय रोगियों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है।
विज्ञापन


कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट ने पहली बार हार्ट अटैक का लक्षण लेकर अस्पताल आए 1500 रोगियों के ब्योरे का अध्ययन किया है। एंजियोग्राफी रिपोर्ट में इन रोगियों के हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज की स्थिति देखी। इसमें यह चौंकाने वाला तथ्य मिला है। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा का कहना है कि पहली बार हार्ट अटैक के लक्षण के साथ आने वाले रोगियों की एंजियोग्राफी की जाती है तो तीनों धमनियों में ब्लॉकेज मिलता है। ओपन हार्ट सर्जरी की नौबत रहती है। अध्ययन में नए रोगियों के ब्लॉकेज की स्थिति का मिलान 10-15 साल पहले आए रोगियों से किया गया।
विज्ञापन


सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि 15-20 साल पहले 55 से लेकर 75 वर्षीय हार्टअटैक के रोगी अधिक आते रहे हैं। इनकी धमनियों में ब्लॉकेज रहता था। इनमें सबसे अधिक संख्या 60 से 65 साल आयु वर्ग के रोगियों की होती थी, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अब 35 से 55 वर्ष आयु वर्ग के रोगी अधिक आ रहे हैं। इनमें 40 से 45 साल आयु वर्ग के रोगियों की संख्या अधिक होती है। इनका ब्लॉकेज जटिल प्रकार का होता है। उन्होंने बताया कि अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के शोध में भी यह कहा गया है कि यूरोप के लोगों की तुलना में भारतीयों को हृदय रोग 15-20 साल पहले हो जा रहा है। हृदय रोग होने की आयु 15-20 साल कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हृदय रोग बढ़ाने के मिले चार प्रमुख कारण
कम उम्र में हृदय रोग होने के कारणों के अध्ययन में चार प्रमुख कारण मिले हैं। इनमें व्यायाम की कमी, बिगड़ा खानपान, नशा और तनाव है। इसकी वजह से हृदय खतरे में पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि फास्ट फूड से मोटापा बढ़ता है। खराब कोलेस्ट्राल एलडीएल बढ़ जाता है जिससे ब्लॉकेज बनता है। तनाव, धूम्रपान आदि से ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है। इसके अलावा आरामतलबी वाली जिंदगी से वसा का जमाव होता है।

 

बचाव के चार टिप्स
- घर का खाना खाएं, सलाद, मोटा अनाज का इस्तेमाल बढ़ाएं।
- व्यायाम और योग-प्राणायाम अवश्य करें।
- धूम्रपान और नशीली चीजों का सेवन कतई न करें।
- पूरी नींद लें, सकारात्मक और खुश रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed