{"_id":"66e34b7cbbc9b693710bb0e4","slug":"the-administration-is-helpless-in-getting-the-land-vacated-from-the-domineering-farmers-kanpur-news-c-12-knp1031-825784-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दबंग किसानों से जमीन खाली कराने में प्रशासन बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दबंग किसानों से जमीन खाली कराने में प्रशासन बेबस
विज्ञापन
कायमगंज। बदायूं जनपद के गांव दल नगला निवासी करीब 150 परिवार 12 साल पहले गंगा में आई बाढ़ के दौरान यहां के किसानों की भूूमि पर बस गए। अब ये लोग यहां के किसानों की करीब 1300 बीघा भूमि पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं। वर्ष 2022 में शिकायत पर प्रशासन ने भूमि की पैमाइश कराई थी। तब जमीन जिले के किसानों की ही निकली थी।
कंपिल क्षेत्र के गांव बहवलपुर की कटरी में स्थित यह भूमि बदायूं जिले की तहसील दातागंज की सीमा से सटी है। बहवलपुर के किसान अरविंद यादव, निर्मल सिंह, शराफत, सन्नू, भीमसेन, सत्यपाल, गंगादीन सहित करीब 80 किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन कटरी में है। करीब 12 साल पूर्व बहवलपुर की सीमा से सटा बदायूं का गांव दल नगला गंगा की बाढ़ में कट गया था।
इस गांव के करीब 150 से अधिक परिवार बहवलपुर के किसानों के खेतों में आकर बस गए। पहले झोपड़ी डाली, फिर पक्के मकान बनाने के साथ भूमि भी कब्जा करते चले गए। कटरी की भूमि होने से किसानों ने ध्यान नहीं दिया। बदायूं जिला प्रशासन की ओर से गांव में दल नगला के नाम से सरकारी स्कूल और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन बिजली नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
इस पर इन ग्रामीणों ने पास से गुजरी फर्रुखाबाद की लाइन से गांव में बिजली पहुंचाई। चोरी की बिजली से घर रोशन कर लिए। जब बिजली विभाग का शिंकजा कसा तो कुछ ग्रामीणों ने कनेक्शन करा लिए। बहवलपुर के किसानों ने कब्जे की शिकायत शासन व जिला प्रशासन से की है। पूर्व में राजस्व विभाग ने कई बार पैमाइश भी की, लेकिन कब्जा नहीं हटा।
जिला पंचायत सदस्य किशनपाल सिंह यादव ने पिछले दिनों अतिक्रमण कर खेतों पर कब्जे करने का मामला जिला प्रशासन के सामने उठाया था। डीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एसडीएम रवींद्र कुमार ने बताया मामला संज्ञान में है। इसके लिए टीम का गठन किया जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल कर किसानों की जमीन खाली कराई जाएगी।