Kannauj: नहीं गिरफ्तार हुआ हैवानियत का आरोपी, एसपी ने टीमों से ली जानकारी, पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेसी
गुरसहायगंज के सर्किट हाउस में एक बालिका मरणासन्न मिली थी। उससे हैवानियत करने वाला आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। इस पर एसपी ने नाराजगी जताई है और टीमों को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में हैवानियत की शिकार हुई बालिका की हालत में शनिवार को सुधार हुआ है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने टीमों को जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय बालिका के साथ 23 अक्तूबर को खुदागंज निवासी रामजी वर्मा ने हैवानियत की थी। इसके बाद उसे सर्किट हाउस में मरणासन्न छोड़कर भाग निकला था। शनिवार शाम कोतवाली पहुंचे एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह और आरोपी की गिरफ्तारी में लगीं टीमों से जानकारी की।
कोतवाली पहुंचे एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह और आरोपी की तलाश में जुटी चार टीमों के पुलिसकर्मियों से बातचीत की। आरोपी के ना मिलने पर नाराजगी जताई। हर हाल में जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
वहीं घटना का वीडियो बनाने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने नाराजगी जताई। एसपी ने कहा कि जल्द आरोपी रामजी वर्मा की गिरफ्तारी न होने पर लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेसी
कांग्रेसियों ने पीड़ित बालिका के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष उषा दुबे और नगर अध्यक्ष संजीव दुबे ने कहा कि कांग्रेस उनके साथ है। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। सभी लोगों ने बालिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
बालिका के परिजनों की आर्थिक सहायता करें सरकार
समर्थकों के साथ सपा नेता शशिमा सिंह शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंची। यहां डीएम शुभ्रांत शुक्ल को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि हैवानियत की शिकार हुई बालिका के परिजनों को तत्काल सरकार की ओर से 10 लाख की आर्थिक सहायता की जाए। सहायता न मिलने पर वह लोग आंदोलन करेंगे।