फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The accused of murdering his mother was sent to juvenile home, despair was visible on his face

Kanpur News: बाल सुधार गृह भेजा गया मां की हत्या का आरोपी, चेहरे पर दिखी मायूसी

Fri, 27 Jun 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The accused of murdering his mother was sent to juvenile home, despair was visible on his face
कानपुर। गाना सुनने से मना करने पर मां का कत्ल करने के आरोपी नाबालिग को पुलिस ने गुरुवार को बाल सुधार गृह इटावा भेज दिया। रावतपुर पुलिस ने गुरुवार को पहले उसे न्यायालय में पेश किया। बाल सुधार गृह जाते वक्त उसके चेहरे पर मायूसी साफ दिख रही थी।
विज्ञापन



पुलिस की पूछताछ में कातिल बेटा जब टूटा तो उसने पूरी कहानी बयां की। आरोपी बेटा बोला कि वो समझ ही नहीं पाया कि कैसे उसका गुस्सा इतना हो गया कि उसके हाथ मां के गले पर पड़ गए। बोला कि जब धक्का देने के बाद मां की नाक से खून आने लगा तो उसे लगा कि मां और मारेगी। डर और गुस्से की वजह से दुपट्टा कसता चला गया। थोड़ी ही देर में मां के शरीर में हरकत होना बंद हो गई। मां का शरीर भारी होने पर सीधे बेड के अंदर नहीं ढकेल सकता था। इस पर पहले सोफे पर घसीटा और वहां से बेड के अंदर ढकेल दिया। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed