फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The 80 students terminated from IIT program

आईआईटी के 80 स्टूडेंट प्रोग्राम से टर्मिनेट

Tue, 29 Dec 2015 01:53 AM IST
संतोष सिंह, कानपुर
संतोष सिंह, कानपुर Updated Tue, 29 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
The 80 students terminated from IIT program
आईआईटी रुड़की में प्रोग्राम से टर्मिनेट स्टूडेंटों का मामला अभी शांत हुआ था कि आईआईटी कानपुर ने भी अंडर ग्रेजुएट (यूजी), पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) और रिसर्च के करीब 80 स्टूडेंटों को प्रोग्राम से टर्मिनेट (संस्थान से निष्कासित) कर दिया है। इन सबके पास 31 दिसंबर तक मर्सी अपील का मौका है।
विज्ञापन


जो स्टूडेंट मर्सी अपील करेंगे, उनके आवेदन का अध्ययन 1 जनवरी को आईआईटी की सीनेट करेगी। देखेगी कि किस स्टूडेेंट को पढ़ने की अनुमति दी जा सकती है। प्रोग्राम से टर्मिनेशन की स्थिति में एक सेमेस्टर (छह महीने) की पढ़ाई ब्रेक हो जाती है। इसके बाद फिर मर्सी अपील की मौका मिलता है। अपील मान ली गई तो पढ़ाई की जा सकेगी वर्ना स्टूडेंट को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।
विज्ञापन


आईआईटी रुड़की के प्रोग्राम से टर्मिनेट 72 स्टूडेंटों का मामला खूब गरमाया था। स्टूडेंटों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की और धरना प्रदर्शन भी किया था। बाद में सीनेट ने दोबारा पढ़ाई का मौका दिया। यह मामला अभी सुलझा ही था कि आईआईटी कानपुर ने कम क्युमलेटिव परफारमेंस इंडेक्स (सीपीआई) वाले बीटेक, एमटेक, बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम, बीएस, बीएस-एमएस डुवल डिग्री प्रोग्राम, एमएससी, एमडैस और एमबीए के 80 स्टूडेंटों को प्रोग्राम से टर्मिनेट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंटों की सीपीआई चार से कम आई है। सालाना के 10 कोर्स भी नहीं पास कर सके हैं। इसी तरह पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंटों की सीपीआई पांच से कम मिली है। सारे कोर्स नहीं पास किए जा सके हैं। आईआईटी के सूत्रों ने बताया कि सीनेट की आधिकारिक मीटिंग 15 दिसंबर को हुई थी, जिसका रिजल्ट सोमवार को सार्वजनिक किया गया है। साथ ही कहा गया है कि प्रोग्राम से टर्मिनेट स्टूडेंट मर्सी अपील कर दें।


अपील का मौका कई बार मिलता है। इसमें स्टूडेंट और उनके माता-पिता की एक्सपर्ट पैनल के सामने पेशी होती है। शपथ पत्र देकर बताना होता है कि आगे की पढ़ाई और प्रदर्शन बेहतर रहेगा। संतुष्टि के बाद ही एक्सपर्ट पैनल मर्सी अपील स्वीकार करता है। हालांकि यह संख्या कम रहती है। 80 में से 10 या फिर 15 स्टूडेंटों की मर्सी अपील स्वीकार हो पाती है। बाकी स्टूडेंटों के एक सेमेस्टर की पढ़ाई ब्रेक हो जाती है, फिर अगले सेमेस्टर के लिए मर्सी अपील का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed