फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The 25th All India Sir Padampat Singhania Bridge Tournament begins today.

Kanpur News: 25वां ऑल इंडिया सर पदमपत सिंहानिया ब्रिज टूर्नामेंट आज से

Fri, 20 Feb 2026 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The 25th All India Sir Padampat Singhania Bridge Tournament begins today.
कानपुर। 25वीं ऑल इंडिया सर पदमपत सिंहानिया मेमोरियल आमंत्रण पेयर्स ब्रिज टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 20 से 22 फरवरी तक होगा। ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया, सर पदमपत सिंहानिया ब्रिज अकादमी और कैलाशपत सिंहानिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता कानपुर क्लब कैंट में होगी। इसके लिए कुल चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। टूर्नामेंट में दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, कोलकाता, कानपुर, अहमदाबाद, गोवा, मध्य प्रदेश और नागपुर सहित देशभर से चुनिंदा दिग्गज ब्रिज खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन



प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 2000 में डॉ. गौरहरि सिंहानिया ने अपने पिता स्व. सर पदमपत सिंहानिया की स्मृति में की थी। इस परंपरा को यदुपति सिंहानिया ने आगे बढ़ाया, जो वर्तमान में सुशीला सिंहानिया, डॉ. निधिपति सिंहानिया, डॉ. राघवपत सिंहानिया और माधवकृष्ण सिंहानिया के मार्गदर्शन में जारी है। इस बार इसके 25 साल पूरे हो रहे हैं। टूर्नामेंट में 26 शीर्ष जोडि़यां भाग लेंगी, जो 13 टेबलों पर मुकाबले खेलेंगी। प्रतियोगिता में 25 राउंड खेले जाएंगे, प्रत्येक राउंड में छह बोर्ड होंगे और मुकाबले ऑल-प्ले-ऑल फॉर्मेट में आयोजित होंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान माई ब्रिज 360 डिजिटल प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर ब्रिज से जुड़ी जारी जानकारी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed